Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Message given to students of respect for food and service-cooperation

Panipat News: विद्यार्थियों को अन्न के सम्मान और सेवा-सहयोग का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Message given to students of respect for food and service-cooperation
एसडी विद्या मंदिर हुडा में गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते विद्यार्थी। - स
पानीपत। एसडी विद्या मंदिर हुडा में गोवर्धन पूजा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गया। इस दाैरान विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण,अन्न के सम्मान और सेवा-सहयोग का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री एसडी एजुकेशन सोसाइटी के सचिव नरेश कुमार गोयल, एसडीवीएम सिटी के चेयरमैन सतीश चंद्रा, एसडी विद्या मंदिर हुडा के चेयरमैन तुलसी सिंगला, वाइस चेयरमैन विकास गर्ग, सचिव उत्तम गुप्ता और प्रधानाचार्या डॉ. अनु गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अन्न के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें सेवा भावना, संस्कार और आपसी सद्भाव विकसित करने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed