{"_id":"6af42c7155a6582da70151a1","slug":"video-huge-crowds-of-devotees-thronged-banke-bihari-temple-on-bhai-dooj-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बांकेबिहारी मंदिर में भाई दूज पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गलियों तक लगी भक्तों की लंबी कतार
भाई दूज के पावन अवसर पर विश्वप्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर की ओर जाने वाले सभी प्रमुख मार्गों और गलियों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिवाली के तीसरे दिन भी श्रद्धालुओं के उत्साह और संख्या में कोई कमी दर्ज नहीं की गई। कार्तिक मास के पावन महीने और त्योहारों की शृंखला के चलते वृंदावन में लगातार भीड़ बढ़ रही है। मंदिर की गलियों और मुख्य चौक में भीड़ का दबाव नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। प्रशासन ने जगह-जगह बनाए गए होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं को रोक-रोककर सुरक्षा घेरे और रस्सियों की मदद से चरणबद्ध तरीके से मंदिर की ओर रवाना किया, जिससे व्यवस्था सुचारु बनी रहे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि कार्तिक मास का विशेष महत्व होने और त्योहारों की लगातार छुट्टियों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है। पूरे कार्तिक माह में मंदिर में भक्तों की ऐसी ही भारी भीड़ बनी रहने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन और सुरक्षा के लिए व्यापक व पुख्ता इंतजाम किए जाने की अत्यंत आवश्यकता है। प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से लगातार भीड़ नियंत्रण पर नजर रखी जा रही है ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुलभता से दर्शन प्राप्त हो सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।