Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
church in Panipat was decorated with colorful lights, and the nativity scene of Jesus Christ was also beautifully adorned
{"_id":"694c0edbdfd914a4ab0e5d0d","slug":"video-church-in-panipat-was-decorated-with-colorful-lights-and-the-nativity-scene-of-jesus-christ-was-also-beautifully-adorned-2025-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया, याशु मसीह की क्यारी को भी सुंदर रूप दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में चर्च को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया, याशु मसीह की क्यारी को भी सुंदर रूप दिया
असंध रोड स्थित सेंट मैरी कैथोलिक चर्च में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बुधवार रात करीब 10 बजे विशेष प्रार्थना की। करीब आधे की विशेष प्रार्थना में प्रार्थना यीशु मसीह के जन्म का जश्न मनाया। इसके साथ शांति, प्रेम और आशा के लिए प्रार्थना की। वहीं वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके लिए चर्च सजकर तैयार कर लिए गए हैं।
सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल की देखरेख में बुधवार को विशेष प्रार्थना की गई। इसमें परमेश्वर को धन्यवाद दिया और अपने जीवन में उनके प्रकाश को प्रतिबिंबित करने की शक्ति मांगी। इसके साथ परिवार, दोस्तों और दुनिया के लिए प्रार्थना की। इसमें शांति, क्षमा और जरूरतमंदों की मदद करने की इच्छा की। क्रिसमस प्रार्थना में यीशु के जन्म के उपहार के लिए परमेश्वर का धन्यवाद किया।
दुनिया और अपने दिलों में शांति के राजकुमार (यीशु) से शांति की प्रार्थना की। यीशु के प्रेम को महसूस करना और उसे दूसरों के साथ साझा करने की शक्ति मांगी। नई शुरुआत और उद्धार की आशा में खुशी व्यक्त किया।
सेंट मैरी कैथोलिक चर्च के पल्ली पुरोहित सुदीप और फादर कार्तिक एबल ने बताया कि दो दिवसीय विशेष प्रार्थना सभा में जिलेभर से लोग पहुंचते हैं। वीरवार को सुबह साढ़े नौ से 11 बजे तक विशेष प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद चर्च लोगों के दर्शनों के लिए खुला रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।