फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Jalmana's team secured the top spot in folk dance (Biholi) and role-play.

Panipat News: लोक नृत्य में बिहोली, रोल प्ले में जलमाना की टीम अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Jalmana's team secured the top spot in folk dance (Biholi) and role-play.
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राएं व मौजूद पदा​धिकारी। - ​शिक्षा विभाग
फोटो- 36 और 37
विज्ञापन

-राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल जीटी रोड में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह टीमों ने लिया हिस्सा, विजेता टीमों को किया पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को डायट पानीपत के तत्वावधान में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जीटी रोड के सभागार में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में रोल प्ले और लोक नृत्य की तीन-तीन टीमों समेत कुल छह टीमों ने भाग लिया। लोक नृत्य में बिहोली और रोल प्ले में जलमाना ने बाजी मारी।
डायट की डीआरयू विंग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डायट प्राचार्या नीलम कुंडू ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल कुमार ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। अंत में डीआरयू विंग प्रभारी जयदीप ने सभी विजेता टीमों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर यशपाल सिंह, मनीषा कादयान और क्लर्क मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक नृत्य में बिहोली और रोल प्ले में जलमाना ने मारी बाजी
लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिहोली समालखा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। केजीबीवी जलमाना बापौली की टीम दूसरे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोहारी मतलौडा की टीम तीसरे स्थान पर रही। वहीं, रोल प्ले प्रतियोगिता में केजीबीवी जलमाना बापौली की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शेरा मतलौडा की टीम द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर की टीम तृतीय स्थान पर रही।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राएं व मौजूद पदाधिकारी। - शिक्षा विभाग

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्राएं व मौजूद पदाधिकारी। - शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed