{"_id":"6aac587d3cc0f492f30353b5","slug":"bhajans-resonate-at-the-ganpati-festival-devotees-sway-in-devotion-panipat-news-c-244-1-pnp1007-164328-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गणपति महोत्सव में गूंज रहे भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गणपति महोत्सव में गूंज रहे भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
श्री अवध धाम मंदिर में गणेश महाराज की मूर्ति को सजाते श्रद्धालु। स्रोत : मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शहर में चल रहे गणपति महोत्सव के तहत वीरवार को विभिन्न मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना व भजन संध्या का आयोजन किया गया। कुटानी रोड स्थित श्री अवध धाम मंदिर में महोत्सव के चौथे दिन महिला संकीर्तन मंडल ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी ने गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। कथावाचक पंडित राधे-राधे महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न करवाया।
पंडित राधे-राधे महाराज ने कहा कि गणेश की आराधना से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य के कर्म ही उसके भाग्य की आधारशिला रखते हैं। अच्छे कर्म और दान-पुण्य से भाग्य उज्ज्वल बनता है।
अंसल स्थित बांके बिहारी मंदिर में भी गणेशा की सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान 11 प्रकार के फूलों से गणेशा का शृंगार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मंदिर सेवक चमनलाल गुप्ता ने बताया कि यहां 14 से 22 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। भजन संध्या में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन
भगत सिंह मार्केट स्थित सुमन हिजड़ा भवन (किन्नर भवन) में द्वितीय गणपति महामहोत्सव के चौथे दिन भजन संध्या हुई। दीक्षा वधवा की भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के बाद रात नौ बजे भंडारे का आयोजन किया गया।
महोत्सव के तहत शुक्रवार को दोपहर दो बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा पालिका बाजार से शुरू होकर अमर भवन चौक, सेठी चौक, भीम गोड़ा चौक और साईं बाबा चौक से होते हुए हुडा सेक्टर 11-12 स्थित शिव मंदिर पहुंचेगी।
महोत्सव में गूंजे भजन चित्रांगी, विनायक प्रथम
समालखा। मॉडल टाउन स्थित रघुनाथ मंदिर में चल रहे श्री गणेश महोत्सव में बुधवार को भजन प्रतियोगिता आयोजित हुई। कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में प्रतिभागियों ने भजनों की प्रस्तुतियां दीं। कनिष्ठ वर्ग में चित्रांगी ने प्रथम, आस्था नंदवानी ने द्वितीय और सिमर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वरिष्ठ वर्ग में विनायक प्रथम, वंश मल्होत्रा द्वितीय और पानीपत की पूनम तृतीय रहीं। रघुनाथ मंदिर सभा अध्यक्ष प्रदुमन गुल्यानी और उत्सव कमेटी अध्यक्ष कुलभूषण अरोड़ा ने परिणाम घोषित किए। मुख्य अतिथि चिमनलाल चोपड़ा, स्वर्ण कांता मल्होत्रा और प्रदीप मल्होत्रा ने गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की। डीएवी की संगीत शिक्षिका मीनू माही और रोहिणी के संगीत शिक्षक रवि भट्टी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मंच संचालन कुलभूषण अरोड़ा ने किया। संवाद