{"_id":"6aad52479effca6c990abb6f","slug":"delhi-gang-rape-murder-case-rahul-gandhi-questions-amit-shah-over-women-s-safety-and-police-accountability-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"'महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?': दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोले राहुल गांधी, अमित शाह को भी घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?': दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले पर बोले राहुल गांधी, अमित शाह को भी घेरा
Fri, 18 Sep 2026 08:32 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:32 PM IST
सार
दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या और शव खुले मैदान में मिलने के मामले को लेकर राहुल गांधी ने अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, कड़ी कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग की। राहुल गांधी ने पूछा कि राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है और अपराधी बेखौफ क्यों घूम रहे हैं?
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दिल्ली में 17 साल की युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि युवती की हत्या के बाद उसका शव खुले मैदान में फेंक दिया गया और पुलिस को कई दिनों तक इसकी भनक नहीं लगी। राहुल गांधी ने इस घटना को राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अमित शाह से क्या सवाल पूछा?
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस उनके अधीन है। उन्होंने सवाल किया कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या दिल्ली पुलिस का काम सिर्फ आम नागरिकों को डराना-धमकाना रह गया है। राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय युवती और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों कथित तौर पर एक टेंपो के भीतर साथ में शराब पी रहे थे। इसके बाद युवती के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि युवती का क्षत-विक्षत शव 13 सितंबर को कुशक रोड स्थित जयपाल राणा के खेत के पास मिला था। शव की हालत इतनी खराब थी कि तत्काल यह भी पता नहीं चल सका कि शव महिला का है या पुरुष का।
विज्ञापन