फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Asia Cup 2026: BCCI Secretary Devajit Saikia Confident Both Trophies Will Reach BCCI Office

एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां भारत कब आएंगी: बीसीसीआई सचिव सैकिया ने किया खुलासा; क्यों कहा अगरकर के पास 15 दिन?

Fri, 18 Sep 2026 07:28 PM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 18 Sep 2026 07:28 PM IST
सार

एशिया कप की दोनों ट्रॉफी बीसीसीआई कार्यालय पहुंचने को लेकर सचिव देवजीत सैकिया ने भरोसा जताया है। उन्होंने अजीत अगरकर के भविष्य पर भी अहम बात कही। क्या दोनों ट्रॉफियां जल्द भारत आएंगी? अगरकर को लेकर क्या स्थिति है? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Asia Cup 2026: BCCI Secretary Devajit Saikia Confident Both Trophies Will Reach BCCI Office
देवजीत सैकिया - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

भारतीय पुरुष और महिला टीमों द्वारा जीती गई एशिया कप की ट्रॉफियां फिलहाल बीसीसीआई के पास नहीं हैं। अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि दोनों ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई मुख्यालय जरूर पहुंचेंगी, हालांकि उन्होंने इसकी कोई समयसीमा बताने से इनकार किया।

विज्ञापन


सैकिया ने शुक्रवार को बीसीसीआई की 95वीं एजीएम के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां एक दिन बीसीसीआई के वानखेड़े स्टेडियम स्थित कार्यालय में पहुंचेंगी।
विज्ञापन


पुरुष और महिला टीम ने ट्रॉफी लेने से किया था इनकार
भारत की पुरुष और महिला टीमों ने एशिया कप जीतने के बाद ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी उस समय ट्रॉफी देने के लिए मौजूद थे। नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। भारतीय पुरुष टीम ने पिछले साल दुबई में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता था। वहीं, भारतीय महिला टीम ने इस महीने की शुरुआत में श्रीलंका को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकिया ने कहा कि एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन जरूर आएंगी। मैं आपको कोई समयसीमा नहीं बताऊंगा, लेकिन मैं भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम स्थित बीसीसीआई कार्यालय में पहुंचेंगी।

अजीत अगरकर के भविष्य पर क्या बोले?
चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर पूछे गए सवाल पर सैकिया ने कहा कि अभी 15 दिन बाकी हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट की दुनिया में 15 दिन काफी लंबा समय होता है। इस बयान से संकेत मिलता है कि अगरकर के भविष्य को लेकर फिलहाल अंतिम स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसलिए फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि अगरकर का जाना तय है।

एशियाई खेलों में महिला टीम से स्वर्ण की उम्मीद
सैकिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई को भरोसा है कि भारतीय महिला टीम एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत सकती है। उन्होंने बताया कि टीम ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में जापान को हराया। सैकिया ने पिछले सप्ताह दुबई में टीम की शानदार जीत के लिए भी उसे बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला टीम ने जापान के खिलाफ पहला मुकाबला अच्छी तरह जीता है और उम्मीद है कि वह 22 सितंबर को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतेगी।

रांची में BGT टेस्ट पर भी बोले सैकिया
बीसीसीआई सचिव ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के रांची में प्रस्तावित मुकाबले को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की। रांची से टेस्ट मैच का आयोजन स्थल बदले जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि अभी मैच में करीब छह महीने का समय बाकी है। सैकिया ने कहा कि रांची को ऑस्ट्रेलिया सीरीज के आयोजन स्थल के तौर पर लेकर बीसीसीआई को अभी तक किसी तरह की समस्या के संबंध में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

सुभदीप घोष की नियुक्ति पर भी दिया अपडेट
भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच सुभदीप घोष को लेकर भी बीसीसीआई सचिव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घोष की नियुक्ति फिलहाल कम अवधि के लिए की गई है। सैकिया ने कहा कि सुभदीप घोष के काम का आकलन किया जाएगा। यानी आगे उनकी भूमिका को लेकर फैसला उनके प्रदर्शन और मूल्यांकन के आधार पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed