Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
As her brother’s funeral pyre burned, his sister wept while watching on her mobile screen; she neither offered a final farewell nor collected his ashes.
{"_id":"6af9a24fabd0be3bb50ecc72","slug":"video-as-her-brothers-funeral-pyre-burned-his-sister-wept-while-watching-on-her-mobile-screen-she-neither-offered-a-final-farewell-nor-collected-his-ashes-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाई की जलती रही चिता, मोबाइल स्क्रीन पर रोती रही बहन, न अंतिम विदाई दी और न ही ली अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की जलती रही चिता, मोबाइल स्क्रीन पर रोती रही बहन, न अंतिम विदाई दी और न ही ली अस्थियां
पानीपत। भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और खून के रिश्तों की संवेदनहीनता को झकझोर देने वाला एक बेहद मार्मिक मामला पानीपत में सामने आया है। यहां एक तरफ जहां सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले 40 वर्षीय गयाप्रसाद की चिता जल रही थी, वहीं दूसरी तरफ उसकी बहन हजारों किलोमीटर दूर मोबाइल की स्क्रीन पर अपने भाई का अंतिम संस्कार देख रही थी। भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी बहन उसे अंतिम विदाई देने के लिए पानीपत नहीं आ सकी। हद तो तब हो गई जब अंतिम संस्कार के बाद बहन ने भाई की अस्थियां तक लेने से इनकार कर दिया। मृतक के बैंक खाते और पीएफ के पैसों के बारे में जरूर जानकारी ली। इस अमानवीय दौर में असहाय व्यक्ति का सहारा बनकर आगे वाली जन सेवा दल की टीम ने ही पूरे विधि-विधान के साथ उसका अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जफरपुर (बाराबंकी) निवासी गयाप्रसाद सेक्टर-25 स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। उनकी शनिवार को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी। पुलिस ने जन सेवा दल की मदद से शव को शवगृह में रखवा दिया था। सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती से संपर्क साधा।
दूरी और मजबूरी का हवाला देकर आने से किया मना
चमन लालल गुलाटी ने बताया कि उनकी बहन मालती को उनके भाई गयाप्रसाद के निधन की जानकारी दी और पानीपत आकर अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कही। मानती ने पानीपत आने से मना कर दिया। उन्होंने कहा वह काफी दूर रहती है और उनके पति खेतों में मजदूरी करते हैं। वे काम छोड़कर नहीं आ सकते। उन्होंने संस्था को अपने स्तर पर अंतिम संस्कार करने को कह दिया।
वीडियो कॉल पर भावुक पल और पैसों का जिक्र
जन सेवा दल के सचिव चमन लाल गुलाटी ने उनकी बहन मालती और उनकी बेटी को गयाप्रसाद का अंतिम बा चेहरा दिखाया और संस्कार की प्रक्रिया लाइव दिखाई। चमनलाल ने कहा कि आपका भाई दुनिया से चला गया और आप आखिरी विदाई देने भी नहीं आईं। यह बात सुनकर बहन मानती और उनकी भांजी रोने लगी। उनकी बहन संस्था के सदस्यों से गयाप्रसाद के बैंक खाते और पीएफ में जमा पैसों के बारे में जानकारी लेने लगी। उन्होंने फैक्टरी मालिक का मोबाइल नंबर तक मांग लिया। चमनलाल गुलाटी ने उनको अस्थियां ले जाने की कही तो बहन ने इससे भी मना कर दिया।
15 साल पहले पत्नी भी छोड़कर चली गई थी
मानती देवी ने चमनलाल को बताया कि गयाप्रसाद की 20 साल पहले शादी हुई थी और उनके तीन बच्चे भी हैं। पह करीब 15 साल पहले पानीपत काम की तलाश में आया था। उनकी पत्नी और बच्चों सहित कहीं चली गई थी। गयाप्रसाद इसके बाद अकेले हो गए थे। जन सेवा दल के सचिव व अन्य सदस्यों ने बताया कि उन्होंने अंतिम संस्कार कर मानवता का धर्म निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।