{"_id":"6af94bef3badc458690ac65e","slug":"video-army-soldier-akshay-kumar-mortal-remains-reach-ruthani-hamirpur-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: तीन दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले घर पहुंचा जवान अक्षय का पार्थिव शरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: तीन दिसंबर को बजनी थीं शहनाइयां, उससे पहले घर पहुंचा जवान अक्षय का पार्थिव शरीर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। भोरंज थाना क्षेत्र के तहत गांव रुठानी के 26 वर्षीय सेना के जवान अक्षय कुमार का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जवान के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस दौरान सेना के जवान भी उपस्थित रहे। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने भी गांव पहुंचकर जवान को श्रद्धांजलि दी।
अक्षय कुमार के घर में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थीं। आगामी तीन दिसंबर को उनकी शादी होनी तय थी। परिवार और रिश्तेदार बेटे के सिर पर सेहरा सजने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अचानक उनकी मौत की खबर ने परिवार की सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। जिस घर में कुछ दिनों बाद शादी की शहनाइयां गूंजनी थीं, वहां अब चीख-पुकार और दुख का माहौल है।
अक्षय कुमार भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे और उत्तराखंड के जोशीमठ में तैनात थे। प्रारंभिक तौर पर उनकी मौत का कारण हृदयघात होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
अक्षय कुमार 16 दिसंबर 2020 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। देशसेवा का जज्बा लेकर सेना में शामिल हुए अक्षय अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता राज कुमार कारोबारी हैं, जबकि माता सरोज कुमारी गृहिणी हैं। जवान की असमय मौत से माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। बड़ी संख्या में लोग अपने वीर जवान को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। अक्षय कुमार के निधन से न केवल परिवार, बल्कि पूरे भोरंज क्षेत्र में शोक का माहौल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।