Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
Hours-long wait for travel to Noida-Ballabhgarh; passengers face increased difficulties after Diwali.
{"_id":"6af94e8988f0d0895503d1ea","slug":"video-hours-long-wait-for-travel-to-noida-ballabhgarh-passengers-face-increased-difficulties-after-diwali-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नोएडा-बल्लभगढ़ जाने को घंटों इंतजार, दीपावली के बाद यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नोएडा-बल्लभगढ़ जाने को घंटों इंतजार, दीपावली के बाद यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें।
एटा। दीपावली का अवकाश समाप्त होने के बाद काम पर लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बस स्टैंड पर नोएडा, परी चौक और बल्लभगढ़ जाने के लिए यात्रियों को एक से दो घंटे तक बसों का इंतजार करना पड़ा। बसों की कमी के कारण कई यात्री परेशान होते रहे।
शनिवार को बस स्टैंड पर नोएडा, परी चौक और बल्लभगढ़ जाने वाले यात्रियों की भीड़ लगी रही। यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते नजर आए। बल्लभगढ़ जाने के लिए रियाशा एक घंटे से बस का इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें बस नहीं मिल सकी। वहीं कुलदीप कुमार ने बताया कि उन्हें परी चौक जाने के लिए काफी देर से बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जैथरा से आए सुनील कुमार यादव ने बताया कि वह नोएडा जाने के लिए पिछले दो घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बस उपलब्ध नहीं हुई है।
यात्रियों का कहना था कि आगरा सहित अन्य मार्गों पर बसें मिल रही हैं, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, परी चौक और बल्लभगढ़ जाने वाले मार्गों पर बसों की उपलब्धता कम होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। त्योहार के बाद नौकरी और कामकाज पर समय से पहुंचने की मजबूरी के बीच यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।