Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP's Chintan Shivir in Mathura from Monday; Nitin Naveen, CM Yogi and other prominent personalities will

यूपी: भाजपा का चिंतन शिविर सोमवार से मथुरा में, नितिन नवीन, सीएम योगी सहित जुटेंगे ये दिग्गज; बनेगी रणनीति

Sun, 15 Nov 2026 10:54 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Nov 2026 10:54 PM IST
सार

BJP Chintan Shivir: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दो दिन का चिंतन शिविर मथुरा में होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के शीर्ष नेता जुटेंगे। 

विज्ञापन
UP: BJP's Chintan Shivir in Mathura from Monday; Nitin Naveen, CM Yogi and other prominent personalities will
सीएम योगी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा सोमवार से मथुरा में दो दिन तक विधानसभा चुनाव की तैयारियों और देश के बदलते सियासी घटनाक्रम पर चिंतन करेगी। दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल होंगे।

विज्ञापन


चिंतन शिविर में सीएम, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों के प्रभारी तथा प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मंगलवार को आएंगे। इस दौरान संगठन की कार्यप्रणाली और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी गहन मंथन होगा ताकि चुनाव की राह आसान की जा सके। इसके अलाव बूथ स्तर पर सक्रियता, शक्ति केंद्रों, मतदाताओं से घर-घर जाकर संपर्क साधने और अलग-अलग वर्गों से भी जुड़ने की रणनीति तय होगी। इसके अलाव नए मतदाताओं, युवाओं, महिलाओं के साथ जुड़ाव पर खास फोकस रहेगा। इसके अलाव विपक्ष के हमलों का जवाब देने की रणनीति भी तय की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

चिंतन शिविर के बाद चुनावी मैदान में उतरेगी भाजपा की पूरी टीम

 विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को निर्णायक गति देने के लिए भाजपा अब संगठन से लेकर सत्ता तक की पूरी ताकत चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में है। मथुरा में आज से शुरु हो रहे दो दिवसीय चिंतन शिविर में चुनावी एजेंडे और बूथवार माइक्रोमैनेजमेंट का खाका तैयार किया जाएगा। शिविर के बाद पार्टी के दिग्गज नेता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय होंगे। छोटी-छोटी चुनावी सभाओं से लेकर जिला और मंडल स्तर की सांगठनिक बैठकों के जरिये कार्यकर्ताओं को चुनावी मोर्चे पर लगाया जाएगा।

पार्टी की रणनीति केवल बड़े नेताओं की रैलियों तक सीमित रहने की नहीं है। इसके तहत स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं से संवाद और कमजोर बूथों को मजबूत करने पर विशेष जोर रहेगा। प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर तक संगठन की जवाबदेही तय की जाएगी। नेताओं को अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में लगातार प्रवास कर संगठन की तैयारियों का जायजा लेने और कमियों को दूर करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

चिंतन शिविर में चुनावी मुद्दों के चयन के साथ बूथवार प्रबंधन, सामाजिक समीकरण और मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर मंथन होगा। पार्टी का जोर हर बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने और छूटे हुए मतदाताओं से संपर्क मजबूत करने पर रहेगा। इसके लिए स्थानीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी तय की जाएगी।

शिविर के बाद भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के नेता अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय होंगे। छोटी चुनावी सभाओं के जरिये स्थानीय मुद्दों को उठाने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां भी जनता तक पहुंचाई जाएंगी। पार्टी का लक्ष्य चुनाव से पहले संगठनात्मक नेटवर्क को पूरी तरह सक्रिय करना और बूथ स्तर पर ऐसी व्यवस्था खड़ी करना है, जिससे चुनावी अभियान लगातार गति पकड़ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed