Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   School classes will begin at 9:30 AM starting today.

स्कूल की कक्षाएं आज से 9:30 बजे होंगी शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
School classes will begin at 9:30 AM starting today.
पानीपत। सर्दी की दस्तक के साथ ही जिले के सरकारी स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। सोमवार से सभी संबंधित सरकारी स्कूल नई समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगे। एकल शिफ्ट वाले स्कूलों में सुबह 9:30 बजे कक्षाएं शुरू होंगी और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। वहीं, डबल शिफ्ट वाले स्कूलों में पहली पारी अब सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन

पहले पहली पारी सुबह सात बजे शुरू होती थी। इस तरह विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के लिए 55 मिनट अतिरिक्त मिलेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार समय-सारिणी में बदलाव का उद्देश्य सर्दियों में सुबह की ठंड से विद्यार्थियों को राहत देना है। खासकर दूरदराज के गांवों से स्कूल आने वाले बच्चों को अब पहले की अपेक्षा देर से घर से निकलना होगा। शहर के तहसील कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और कैनाल कैंप स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में भी डबल शिफ्ट की पहली पारी नए समय के अनुसार संचालित होगी।
विज्ञापन



बाॅक्स
जिले में संचालित हैं 416 राजकीय स्कूल
जिले में 416 राजकीय स्कूल संचालित हैं। इनमें 243 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन स्कूलों में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समय-सारिणी में बदलाव के बाद स्कूल मुखियाओं और शिक्षकों को भी कक्षाओं सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन नई व्यवस्था के अनुसार करना होगा। नई समय-सारिणी में पढ़ाई का निर्धारित समय बरकरार रखते हुए मौसम के अनुकूल बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

सर्दियों में सुबह जल्दी स्कूल आने से विद्यार्थियों को होने वाली परेशानी को देखते हुए निदेशालय ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सोमवार से सभी संबंधित स्कूलों में नई समय-सारिणी लागू होगी। इसमें पढ़ाई का निर्धारित समय बनाए रखते हुए मौसम के अनुकूल बदलाव किया गया है।
- नीलम कुंडू, जिला शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed