Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
The onset of the wedding season has brought a buzz back to the markets, with crowds of shoppers flocking in.
{"_id":"6af94e8e4e2886afb4002d68","slug":"video-the-onset-of-the-wedding-season-has-brought-a-buzz-back-to-the-markets-with-crowds-of-shoppers-flocking-in-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सहालग की आहट से बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सहालग की आहट से बाजारों में लौटी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़।
एटा। दीपावली और करवा चौथ के बाद अब शहर के बाजारों में शादी-विवाह के सीजन की रौनक दिखाई देने लगी है। 20 नवंबर से शुरू हो रहे सहालग के मद्देनजर बाबूगंज और रेवतीराम बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। कपड़ों से लेकर फुटवियर, शृंगार सामग्री, पर्स और मेहंदी तक की खरीदारी तेज हो गई है। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
बाबूगंज बाजार में साड़ियों की दुकानों पर सबसे अधिक चहल-पहल है। ब्राइडल, बीड्स वर्क, हैंडवर्क और बनारसी साड़ियों की मांग बढ़ी है। इनकी कीमत एक हजार से लेकर पांच से छह हजार रुपये तक है। वहीं, फुटवियर की दुकानों पर पार्टी वियर, कैजुअल और ब्राइडल जूते पसंद किए जा रहे हैं। फैंसी फुटवियर 250 से 600 रुपये तक की रेंज में उपलब्ध हैं। रेवतीराम और भोला मार्केट में महिलाओं के पर्स, शॉल, स्टोल और फैंसी सामान की भी अच्छी बिक्री हो रही है।
शादी की तैयारियों के चलते सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ पहुंच रही है। क्रीम, पाउडर, लिपस्टिक और बिंदी जैसे शृंगार के सामान की खरीदारी बढ़ी है। वहीं, दुल्हनों के हाथों और पैरों में मेहंदी सजाने के लिए कलाकारों के पास बुकिंग शुरू हो गई है। मेहंदी विशेषज्ञों के अनुसार, ब्राइडल मेहंदी की शुरुआत 2500 रुपये से हो रही है। सहालग का यह कारोबार अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।
व्यापारियों का कहना है कि सहालग की शुरुआत से ही बाजार में ग्राहकों की अच्छी आवाजाही बनी हुई है। आगामी दिनों में शादी-विवाह के आयोजनों की संख्या बढ़ने के साथ खरीदारी में और तेजी आने की उम्मीद है। इससे इस बार कारोबार अच्छा रहने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।