{"_id":"6af951d07f602347ee059832","slug":"video-solan-public-facing-problems-bjp-questions-tehsil-office-minister-silence-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन की जनता परेशान, मंत्री मौन: भाजपा ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन की जनता परेशान, मंत्री मौन: भाजपा ने तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:01 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल ने सोलन तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर प्रदेश सरकार और स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल को घेरा है। भाजपा मंडल का आरोप है कि तहसील कार्यालय में अपने जरूरी सरकारी काम करवाने पहुंच रहे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय समय समाप्त होने से पहले ही अधिकारियों और कर्मचारियों के चले जाने का मामला सामने आने के बाद यह विवाद और गहरा गया है।
इस मामले में जिलाधीश की ओर से एसडीएम सोलन को जांच के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा ने मांग उठाई है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्षता से जांच करवाई जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने सवाल उठाया कि जब जिलाधीश ने मामले की जांच एसडीएम को सौंप दी है, तो जांच पूरी होने से पहले सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई देने की आवश्यकता क्यों पड़ी। मंडल का कहना है कि प्रशासनिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाना चाहिए और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।
स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की चुप्पी पर भी निशाना
भाजपा ने स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए हैं। मंडल का कहना है कि एक तरफ आम जनता तहसील कार्यालय में अपने जरूरी काम करवाने के लिए परेशान हो रही है, वहीं दूसरी ओर सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
भाजपा ने कहा कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका समाधान करवाना सरकार तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।
भाजपा सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र ने कहा कि जनता को सोशल मीडिया पर सफाई देने के बजाय सरकारी कार्यालयों में जवाबदेही और समस्याओं का समाधान चाहिए। उन्होंने मांग की कि तहसील कार्यालय प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और स्थानीय मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल इन सभी समस्याओं पर जनता के सामने अपना पक्ष रखें।
भाजपा मंडल ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में आम लोगों को सम्मानजनक और समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए। प्रशासनिक व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि लोगों को अपने छोटे-छोटे सरकारी काम करवाने के लिए परेशान न होना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।