Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Guru Brahmanand School wins Under-14 title; thrilling contest between OP Jindal and Kolhapur School.
{"_id":"6aca6cee3ff08c285707ac53","slug":"video-guru-brahmanand-school-wins-under-14-title-thrilling-contest-between-op-jindal-and-kolhapur-school-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर-14 में गुरु ब्रह्मानंद स्कूल विजेता, ओपी जिंदल और कोल्हापुर स्कूल के बीच दिखा रोमांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-14 में गुरु ब्रह्मानंद स्कूल विजेता, ओपी जिंदल और कोल्हापुर स्कूल के बीच दिखा रोमांच
करनाल। सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप तीसरे दिन पांच मुकाबलों का आयोजन हॉकी स्टेडियम कैलाश गांव में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन कई रोमांचक मैच हुए, तो कई मुकाबलों में टीमों ने एक तरफा प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। जिसमें अंडर-14 आयु वर्ग में गुरु ब्रह्मानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने सेंट थॉमस स्कूल को 2-1 से हराया और इसी आयु वर्ग में सनबीम स्कूल ने द आर्मी पब्लिक स्कूल को 1-0 से हराया। अंडर-19 आयु वर्ग में सचिदानंद स्कूल तमिलनाडु ने प्रिंस अकादमी ऑफ हायर एजुकेशन को 7-1 से मात दी। इसी आयु वर्ग में इंडियन स्कूल ओमान ने संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर को 2-1 से हराया। ऐसे ही अंडर-17 आयु वर्ग में सनवे स्कूल रामपुर यूपी ने मानव स्थली स्कूल नई दिल्ली को 5-0 से पराजित किया। एसपीएस कान्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल नरेश कुमार शर्मा, प्रबंधन कमेटी से अंकित बंसल व सजल बंसल ने बताया कि करनाल जिला के खिलाड़ियों के लिए यह चैंपियनशिप नए अवसर लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि सीबीएसई की ओर से बच्चों को शिक्षा देने के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
ओपी जिंदल स्कूल और संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर के बीच दिखा रोमांच
दोपहर दो बजे कैलाश गांव स्थित हॉकी स्टेडियम में अंडर 17 में ओपी जिंदल स्कूल और संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर के बीच खेले गए मैच में काफी रोमांच देखने को मिला। मैच के पहले ही क्वार्टर में ओपी जिंदल स्कूल की टीम ने गोल मार दिया। जिसमें बाद स्कोर को बराबर करने के लिए संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर टीम ने जब गोल मारने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी टीम के पाले में गई तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच बाॅल लेने के लिए काफी प्रयास किया। इसी बीच संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया और उन्होंने गोल भी मार दिया, लेकिन जब दूसरी बार उनको पेनल्टी कॉर्नर मिला तो ओपी जिंदल स्कूल की टीम ने कमाल का डिफेंस दिखाया और गोल नहीं होने दिया। साथ में ओपी जिंदल स्कूल टीम के गोलकीपर ने भी बाॅल को गोल पोस्ट में नहीं जाने दिया। इसी बीच संजय घोडावत इंटरनेशनल स्कूल कोल्हापुर की टीम को कम से कम दो बार पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन ओपी जिंदल स्कूल की टीम के खिलाड़ियों ने एक भी गोल नहीं होने दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।