{"_id":"6aca1a38146dbac9680ad233","slug":"video-passengers-inconvenienced-by-a-shortage-of-buses-on-the-nizampur-nangal-chaudhary-route-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"निजामपुर-नांगल चौधरी रूट पर बसों की कमी से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामपुर-नांगल चौधरी रूट पर बसों की कमी से यात्री परेशान
निजामपुर से नांगल चौधरी रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों की कमी के कारण विद्यार्थियों, मजदूरों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर गोलवा गांव तक के यात्रियों के लिए बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है।
बसों की पर्याप्त सुविधा नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है। वहीं, मजदूरों और अन्य यात्रियों को भी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसों के इंतजार में सड़क किनारे खड़े रहना पड़ता है, जिससे उनका समय भी बर्बाद होता है।
क्षेत्र के लोगों की मांग है कि निजामपुर से नांगल चौधरी रूट पर हरियाणा रोडवेज की बसों की संख्या बढ़ाई जाए तथा गोलवा गांव तक नियमित बस सेवा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि विद्यार्थियों, मजदूरों और आम यात्रियों को राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।