{"_id":"6aca16fd239798a27e0ed056","slug":"video-rajiv-bindal-said-development-has-stalled-and-borrowed-funds-are-being-squandered-on-an-army-of-cronies-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: राजीव बिंदल बोले- विकास बंद, मित्रों की फौज पर लुटाया जा रहा है कर्ज का पैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: राजीव बिंदल बोले- विकास बंद, मित्रों की फौज पर लुटाया जा रहा है कर्ज का पैसा
प्रदेश में विकास पूरी तरह से बंद है और कर्ज का पैसा मित्रों की फौज पर लुटाने का काम किया जा रहा है। सुक्खू सरकार ने 45 हजार करोड़ रुपये को कर्ज लिया है जिससे विकास नहीं बल्कि अपने लिए 50 करोड़ का आलीशान कार्यालय, और चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, ओएसडी पर लुटाया जा रहा है। मंत्रियों के लिए 70-70 लाख की गाड़ियां ली गई हैं। यह आरोप प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कुल्लू के मौहल में जिला भाजपा की बैठक लेने के बाद लगाए। उन्होंने कहा कि जनका को सुविधाएं देने के नाम पर जो पहले से मिल रही है उन्हें भी छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमेंट पर 100 रुपये टैक्स लगाकर दाम में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। बिजली की सब्सिडी बंद कर दी गई है। स्टांप ड्यूटी बढ़ा दी गई है। पंचायतों को चूल्हा टैक्स लेने के निर्देश दिए गए हैं जो आम जनता पर भारी पड़ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है और जैसे चुनाव नजदीक आएंगे तो इसकी परतें उखड़ती जाएंगी। जबकि भाजपा के बागी नेताओं की वापसी को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन के ऊपर कड़ी नजर बनाए हुए हैं और भाजपा अनुशासन के बाहर जाने वाले किसी भी प्रकार के कार्य को करने के लिए अभी तैयार नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।