Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Upon returning from police custody in Narwana, sanitation workers halted a garbage trolley and dumped the waste at Apollo Chowk.
{"_id":"6a99a08275ca8fc9e40cc80b","slug":"video-upon-returning-from-police-custody-in-narwana-sanitation-workers-halted-a-garbage-trolley-and-dumped-the-waste-at-apollo-chowk-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"नरवाना: पुलिस हिरासत से लौटते ही सफाई कर्मचारियों ने कचरे की ट्रॉली रुकवाई, अपोलो चौक पर फैलाया कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना: पुलिस हिरासत से लौटते ही सफाई कर्मचारियों ने कचरे की ट्रॉली रुकवाई, अपोलो चौक पर फैलाया कचरा
नरवाना। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे सफाई कर्मचारियों को दिन में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद देर शाम वापस नरवाना लाया जा रहा था। इसी दौरान अपोलो चौक के पास कर्मचारियों ने नगर परिषद की कचरे से भरी ट्राली देख ली। कर्मचारियों का आरोप था कि उनकी हड़ताल के बावजूद प्रशासन की ओर से शहर में कचरा उठवाया जा रहा है।
पुलिस की बस से कर्मचारी नीचे उतरे और कचरे से भरी ट्राली को रुकवा लिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्राली को अपोलो चौक पर ही खाली करवा दिया। कर्मचारी कचरे को अपोलो चौक से पुराना कचहरी रोड तक सड़क पर बिखेरते हुए आगे बढ़े। बाद में नगर परिषद कार्यालय परिसर में भी कचरा फैला दिया गया।
इसके बाद सभी सफाई कर्मचारी रात के समय नगर परिषद कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं और यदि प्रशासन उनकी हड़ताल के दौरान इस प्रकार कचरा उठाने का प्रयास करेगा तो इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि आगे भी कचरा उठाने का प्रयास किया गया तो वे मौके पर पहुंचकर उसका विरोध करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।