फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Govinda Makes Cryptic Remark On Marriage Controversy Seeks Fans Support And Prayers

गोविंदा-सुनीता: दूसरी शादी की चर्चाओं के बीच चीची का बड़ा बयान, फैंस से मांगी दुआ; इशारों में कही ऐसी बात

Sun, 06 Sep 2026 11:00 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:00 AM IST
सार

Govinda and Sunita Controversy: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शनिवार को मुंबई में आयोजित दही हांडी कार्यक्रम के दौरान अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर इशारों-इशारों में बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 
 

विज्ञापन
Govinda Makes Cryptic Remark On Marriage Controversy Seeks Fans Support And Prayers
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। उनकी तलाक की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन फिर सुनीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली। अब दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचे गोविंदा ने इशारों-इशारों में बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


क्या बोल गए गोविंदा? 
गोविंदा मुंबई में आयोजित यूथ शक्ति दही हांडी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी से जुड़े विवाद या किसी आरोप पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस अपने फैंस से साथ और सपोर्ट बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गोविंदा ने कहा, 'और बहुत सी बातें आसमान में लिख दी गई हैं, मैं माई से प्रार्थना करता हूं कि वो क्लीन-अप हो और गोविंदा उसे क्लीन-अप कर पाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंदा ने यह साफ नहीं किया कि वह 'आसमान में लिखी गई बातों' से क्या कहना चाहते हैं। उन्होंने शादी को लेकर चल रही किसी भी चर्चा या हालिया बयानों का सीधे तौर पर जिक्र नहीं किया। इसके बजाय उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि वह खुद इन चीजों को साफ कर पाएंगे।

फैंस से मांगा साथ
गोविंदा ने अपने फैंस से भी खास अपील की। उन्होंने कहा कि जिस तरह का प्यार और साथ उन्हें इतने वक्त से मिलता आया है, उन्हें आगे भी उसी तरह अपने फैंस के सपोर्ट की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'आप लोगों का सहयोग चाहिए, साथ चाहिए।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TNM Cinema and Beyond (@tnmentertainment_)

Govinda Makes Cryptic Remark On Marriage Controversy Seeks Fans Support And Prayers
गोविंदा और सुनीता आहूजा - फोटो : सोशल मीडिया
सुनीता और गोविंदा की पर्सनल लाइफ में दूरियां?
  • बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा काफी वक्त से निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।
  • इसके चलते सुनीता ने तलाक की अर्जी भी दाखिल की थी। मगर, बीते दिनों उन्होंने तलाक की याचिका वापस ले ली। 
  • इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें राखी सावंत और सुनीता फोन पर बात करती दिखीं।
  • सुनीता ने राखी से बात करते हुए एक चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि गोविंदा दूसरी शादी की तैयारी कर रहे थे, इसलिए उन्होंने तलाक की याचिका वापस ली।
  • गोविंदा के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'रूपा' में वे कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार हुई फिल्म, पहले 21 दिन कमाए थे मात्र 12 करोड़; चौथे हफ्ते हुआ चमत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed