फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Students played the role of teachers on Teachers' Day.

Jind News: शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई अध्यापकों की भूमिका

Sun, 06 Sep 2026 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 06 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students played the role of teachers on Teachers' Day.
05जेएनडी03: ​शिक्षक दिवस पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए स्टॉफ सदस्य। स्रोत: स्क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नव प्रगति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को एक दिन के लिए अध्यापकों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाते हुए विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं को संभाला और अध्यापन कार्य में भाग लिया।
इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अध्यापक के दायित्वों, कार्यशैली और एक योग्य शिक्षक के गुणों को करीब से समझा। विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में सभी अध्यापकों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या राज रेढू ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय संचालक वीरेंद्र ढिल्लों और लाजवंती ढिल्लों ने सभी अध्यापकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व का भाव देखने को मिला। विद्यार्थियों ने इस अनूठी पहल को अनुभव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed