सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद के ध्वस्तीकरण को लेकर पुलिस प्रशासन ने रात भर बेहद रणनीति से काम किया। माहौल भांपकर शनिवार तड़के भारी संख्या में फोर्स तैनात कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि एमएलसी शाहनवाज और सांसद चंद्रशेखर का दावा है कि शुक्रवार रात प्रशासन ने केवल सील करने का आश्वासन दिया था और शनिवार सुबह इसे गिरा दिया गया, यह दुखद है।
मस्जिद की ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया सुबह 7.29 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। प्रशासन इतना सचेत था कि मलबे को शहर के बाहर एक सरकारी जमीन पर भिजवाया जा रहा था।
2 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार शाम तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य थी। रात में लोगों को प्रशासन की कार्रवाई का उस समय पता चला जब कलक्ट्रेट के चारों तरफ फोर्स तैनात कर माहौल भांपकर कुछ समय थी फोर्स, तड़के पांच बजे फिर संभाला मोर्चा समय के लिए कम कर दी दी गई।
3 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वज्र वाहन से लेकर अग्निशमन वाहन भी खड़े कर दिए गए। पता चलते ही एमएलसी शाहनवाज खान और पार्षद टिंकू अरोड़ा समेत कुछ अन्य लोग पहले कलक्ट्रेट और फिर जिलाधिकारी के आवास पर पहुंचे।
4 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ते बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मस्जिद को केवल सील किया जा रहा है। तब मामला शांत हो गया। हालांकि सोशल मीडिया पर सांसद इमरान मसूद से लेकर पूर्व सांसद और अन्य जनप्रतिनिधियों की पोस्ट शुरू हो गई थी, जो शांति बनाए रखने की अपील कर रहे थे।
5 of 20
सहारनपुर के कलक्ट्रेट परिसर में मस्जिद को तोड़ता बुलडोजर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पता चलते ही प्रशासन ने कुछ फोर्स को इधर-उधर कर दिया, तड़के पांच बजे अचानक फोर्स बढ़ा दी गई। जेवी जैन डिग्री कॉलेज रोड पर पड़ने वाले खनन ऑफिस, रजिस्ट्री कार्यालय, अधिवक्ता चैंबर्स और कोषागार कार्यालय के सामने वाले गेट को पूरी तरह बंद कर दिया गया।