{"_id":"6a995212a46f63dcdf04890f","slug":"video-video-janamashhatama-ka-tayara-mathara-sa-bjara-taka-chhaii-kashhanae-bhakata-ka-ranaka-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जन्माष्टमी की तैयारी, मंदिरों से बाजार तक छाई कृष्ण भक्ति की रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जन्माष्टमी की तैयारी, मंदिरों से बाजार तक छाई कृष्ण भक्ति की रौनक
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। अकबरपुर, टांडा, बसखारी, आलापुर, अलीगंज समेत 13 प्रमुख स्थानों पर जन्माष्टमी के आयोजन होंगे। मंदिरों और थानों में सजावट व धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। वहीं बाजारों में भी पर्व की रौनक नजर आने लगी है। भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूले, सजावटी सामान और पूजा सामग्री की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है।
अकबरपुर, टांडा, बसखारी, जलालपुर, भीटी, और आलापुर के प्रमुख बाजारों में जन्माष्टमी को लेकर दुकानें सजी रहीं। पूर्व संध्या पर बाजारों में खरीदारों की भीड़ और चहल-पहल बढ़ गई। कान्हा के श्रृंगार से लेकर बच्चों के लिए कृष्ण-राधा की पोशाक से लेकर पूजा के लिए जरूरी सामान और घरों में सजावट के लिए आकर्षक सामग्री की खूब खरीदारी हुई।
मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने और आकर्षक विद्युत सजावट की तैयारियां भी चलती रहीं। अकबरपुर पुलिस लाइन में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसके लिए मंदिर की सजावट की जा रही है। इसके अलावा सभी थानों पर भी कार्यक्रम होंगे। आलापुर संवाद के अनुसार क्षेत्र में सनातन बृजेश आश्रम, देवभूमि नयागांव में श्रीनिवास वेदांती जी महाराज के सानिध्य में वृहद कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होगा।
रामनगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी राम प्रताप गोस्वामी के नेतृत्व में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के साथ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। जलालपुर संवाद के अनुसार कस्बे की मुख्य बाजार में लोग लड्डू गोपाल के श्रृंगार के लिए मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और पूजन सामग्री खरीदी। घरों में भी झूले सजाए जा रहे हैं। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जन्मोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।