{"_id":"6a99494f3bcf5fc4df05da9c","slug":"video-75-seater-bus-is-packed-with-175-passengers-see-video-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर: 75 सीट की बस में भरकर चल रहे 175 सवारी, छत पर भी 30 सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर: 75 सीट की बस में भरकर चल रहे 175 सवारी, छत पर भी 30 सवारियां
शाहजहांपुर के पुवायां में यातायात व्यवस्था का आलम यह है कि 75 सीट वाली निजी बसें 175 सवारी बिठाकर हाईवे पर दौड़ लगा रही है। इतना ही नहीं बस की छत पर भी 30 सवारियां बैठी होने के बाद भी किसी भी थाना क्षेत्र की पुलिस इन्हें रोककर कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझ रही है। लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया, निघासन, गोला, नेपाल सीमा से कई निजी बसें रोजाना दिल्ली, बिहार, हरियाणा के लिए जाती है। बाहर काम करने वाले लोग इन बसों पर यात्रा करते हैं। एक ओर इन बसों से परिवहन विभाग को लाखों का नुकसान हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर इन बसों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। क्षमता से काफी अधिक संख्या में भरी सवारियों के कारण बसें अनियंत्रित होकर कई बार पलट चुकी हैं और लोगों की जान भी चली जाती है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि जानकारी मिली है। ऐसी बसों की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। यातायात नियमों का पालन कराया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।