फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jind News ›   VIDEO : MPs reprimanded officials in Jind's Disha meeting, questions raised on Amrit Sarovar and highway facilities

VIDEO : जींद में दिशा बैठक में सांसदों की अधिकारियों को फटकार, अमृत सरोवरों और हाईवे सुविधाओं पर उठे सवाल

Mon, 24 Feb 2025 07:16 PM IST
Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Feb 2025 07:16 PM IST
VIDEO : MPs reprimanded officials in Jind's Disha meeting, questions raised on Amrit Sarovar and highway facilities
सोमवार को लघु सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने की, जबकि सह-अध्यक्ष के रूप में सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और हिसार सांसद जयप्रकाश (जेपी) मौजूद रहे। बैठक में जिले के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अमृत सरोवर योजना पर हिसार सांसद ने उठाए सवाल बैठक के दौरान सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने अधिकारियों से अमृत सरोवर योजना की स्थिति पर सवाल किया, तो हिसार सांसद जेपी ने दो टूक कहा कि तालाबों की दशा में कोई सुधार नहीं हुआ, सिर्फ नाम बदल दिया गया है। हाईवे पर एंबुलेंस सेवा और वीआईपी लेन पर सांसदों का सवाल सांसद जयप्रकाश ने नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जींद क्षेत्र के टोल प्लाजा पर एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, वीआईपी लेन को बंद रखा जाता है, जिससे इमरजेंसी में आने-जाने वाले वाहनों को परेशानी होती है। सोनीपत सांसद ने भी कहा कि रविवार को हाईवे 152डी पर हुए सड़क हादसे के दौरान भी मौके पर कोई एंबुलेंस मौजूद नहीं थी, जबकि ऐसी स्थिति में तुरंत मदद मिलनी चाहिए। नागरिक अस्पताल की बदहाल स्थिति पर कार्रवाई के निर्देश सांसदों ने नागरिक अस्पताल की अव्यवस्थाओं पर भी अधिकारियों से जवाब मांगा। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पिछले पांच महीने से बंद है और इसे चालू करने के लिए पांच लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है। इस पर सोनीपत सांसद ने तुरंत अपने कोटे से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की और कहा कि इलाज में किसी को दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके अलावा, अस्पताल में एक्स-रे की कैसेट भी तीन-चार महीने से खराब पड़ी है, जिस पर जल्द से जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए गए। उचाना बस अड्डे पर कट की समस्या, स्कूलों के शौचालयों की रिपोर्ट तलब बैठक में उचाना बस अड्डे के सामने हाईवे पर कट न होने की समस्या पर भी चर्चा हुई। नरवाना की ओर से आने वाली बसों को गलत दिशा से बस अड्डे पर आना पड़ता है, जिससे यातायात में दिक्कतें हो रही हैं। सांसदों ने डीईईओ को निर्देश दिए कि अगली बैठक में जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शौचालयों की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। क्या बोले सांसद सांसद जयप्रकाश: "तालाबों का सुधार कुछ नहीं हुआ, बस नाम बदल दिया गया है।" सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी: "नेशनल हाईवे पर हादसे के समय एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं थी, यह गंभीर लापरवाही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : छज्जा गिरने से राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

24 Feb 2025

VIDEO : प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान का विरोध, युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन; मंत्री पद से हटाने की मांग

24 Feb 2025

PM Kisan Samman Nidhi: बिहार के भागलपुर से पीएम मोदी किसानों को देंगे 19वीं किस्त की सौगात | PM Kisan Yojana

24 Feb 2025

VIDEO : दुल्हनों से क्यों हुई मारपीट...जानें क्या कहते हैं एसपी सिटी

24 Feb 2025

VIDEO : ग्रामीणों ने खनिज न्यास से गांव के विकास के लिए धनराशि की मांग की, डीएम को सौंपा ज्ञापन

24 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रक्रिया के खिलाफ स्टांप विक्रेता ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

24 Feb 2025

VIDEO : बरेली में दो मासूम बहनों से दुष्कर्म, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

24 Feb 2025
विज्ञापन

Rajgarh News: पूर्व भाजपा नेता पर दुष्कर्म के लगे आरोप, मकान पर चला बुलडोजर...अब कोर्ट से दोष मुक्त; जानें

24 Feb 2025

VIDEO : चंपावत में पहली बार आयोजित हुआ कुमाऊंनी बैठकी होली महोत्सव

24 Feb 2025

VIDEO : कबीरधाम में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, एक घायल, नाराज लोगों ने किया चक्काजाम

24 Feb 2025

VIDEO : बिलासपुर में पुलिस भर्ती का अंतिम दिन, महिला अभ्यर्थियों ने दिखाया दम

24 Feb 2025

VIDEO : बोर्ड परीक्षाएं शुरू, DM ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

24 Feb 2025

VIDEO : कुरुक्षेत्र में शिवमय माहौल, महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात

24 Feb 2025

VIDEO : अमृतसर से 154 हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के कटासराज के लिए रवाना

24 Feb 2025

VIDEO : वाराणसी में यूपी बोर्ड की पहली पाली की परीक्षा खत्म, परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलती छात्राएं

24 Feb 2025

VIDEO : दसवीं के पेपर के साथ शुरू हुई यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, परीक्षार्थी बोले, कुछ सवाल थे कठिन

24 Feb 2025

VIDEO : कड़ी सुरक्षा के बीच यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, मेरठ में परीक्षार्थियों पर बरसाए गए फूल

24 Feb 2025

VIDEO : फर्रूखाबाद में डीएम ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया, परीक्षा केंद्रों का भी जायजा लिया

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी में 10वीं की परीक्षाएं जारी, गाजियाबाद में छात्राएं परीक्षा देकर आते हुए

24 Feb 2025

VIDEO : अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में जिला न्यायिक परिसर के बाहर गरजी बार एसोसिएशन

VIDEO : अंबाला में स्टूडियो के बाहर दो युवकों पर डंडों से हमला, घर पर फायर करने के भी लगे आरोप

24 Feb 2025

VIDEO : ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, दो हुए थे घायल

24 Feb 2025

VIDEO : सोनीपत में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पंचर बोलेरो में फॉर्च्यूनर की टक्कर; क्लीनर की मौत

24 Feb 2025

VIDEO : भाषा और साहित्य की गतिशीलता विषय पर हुए सेमिनार में बोलतीं प्रोफेसर निशी पांडेय

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड परीक्षा 2025...प्रश्नपत्र में सवाल ऐसे कि देखते ही चेहरा खिला, स्टूडेंट्स ने किया ये दावा

24 Feb 2025

VIDEO : हिंदी का पेपर देने के बाद यूपी बोर्ड के बच्चों में दिखा उत्साह

24 Feb 2025

VIDEO : मुजफ्फरनगर के 'द एसडी' पब्लिक स्कूल में नई शिक्षा नीति पर की गई चर्चा

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, परीक्षा केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

24 Feb 2025

VIDEO : यूपी बोर्ड परीक्षाः खत्म हुई पहली पाली की परीक्षा, परीक्षार्थी बोले आसान था पेपर

24 Feb 2025

VIDEO : हिंदी की परीक्षा खत्म होने पर परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह, बोले- सरल आया पेपर

24 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed