{"_id":"6ab57758cefae45ffe0a4a2f","slug":"arrival-of-paddy-1509-quintals-started-in-jind-mandi-till-now-1495-quintals-of-paddy-has-reached-jind-news-c-199-1-sroh1009-160925-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद मंडी में धान 1509 की आवक शुरू, अब तक पहुंचा 1495 क्विंटल धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद मंडी में धान 1509 की आवक शुरू, अब तक पहुंचा 1495 क्विंटल धान
विज्ञापन
जींद। धान की 1509 किस्म की आवक शुरू होने के साथ ही जींद की अनाज मंडी में किसानों की आवाजाही बढ़ने लगी है। मंडी में अब तक 1495 क्विंटल धान पहुंच चुका है, जिसमें से 885 क्विंटल धान की बिक्री हो चुकी है। धान की आवक को लेकर मार्केट कमेटी की ओर से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।
मार्केट कमेटी के अनुसार मंडी में धान की आवक के लिए अब तक 22 गेट पास काटे जा चुके हैं। 1509 किस्म की धान की आवक फिलहाल शुरुआती दौर में है। आने वाले दिनों में खेतों में कटाई का कार्य तेज होने के साथ मंडी में धान की आवक बढ़ने की संभावना है। इसके चलते मंडी प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा और फसल की बिक्री व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने बताया कि मंडी में धान 1509 की आवक शुरू हो चुकी है। अब तक 1495 क्विंटल धान मंडी में पहुंचा है, जिसमें से 885 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों की फसल की बिक्री के लिए मंडी में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आवक बढ़ने पर भी किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे फसल को मंडी में लाने से पहले संबंधित व्यवस्था की जानकारी रखें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही धान लेकर आएं।