{"_id":"68c2cf324a26661117003158","slug":"video-mla-vinesh-phogat-visited-waterlogging-affected-fields-in-jind-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव प्रभावित खेतों का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव प्रभावित खेतों का किया दौरा
क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को देखते हुए विधायक विनेश फोगाट ने आज प्रभावित गांव बराड़ खेड़ा, बुआना, खरेंटी, गढ़वाली, झमोला, करेला, मालवी और देवरड़ का दौरा किया।
दौरे के दौरान विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खेतों से पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों की फसलें बचाई जा सकें।
विधायक ने कहा कि किसानों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
किसानों ने विधायक के इस दौरे को सराहनीय कदम बताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा।
बुआना गांव में सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान से विधायक को सुनाई खरी खरी
विधायक विनेश फोगाट जब बुआना गांव में पहुंची तो सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान और प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन और पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन देकर जिताई थी लेकिन अब विधायक फोन उठाना भी उचित नही समझती। सुधीर ने कहा कि जब गांवों का 75 प्रतिशत पानी उतर चुका है तो अब दौरे करने का क्या औचित्य।
विधायक जलभराव का स्थाई समाधान करे। विधायक ने कहा कि प्रशासन से बात हुई है। बराड़ खेड़ा का पानी तभी उतरेगा जब आप सहयोग करेंगे। गांव तो सहयोग करने को तैयार है लेकिन विधायक ही नही सुनती। सुधीर बुआना ने कहा कि हम क्यों सहयोग करें। जब आप फोन उठाना ही उचित नही समझते। सौ बार तो मैने कर लिया।
चुनाव में तो आप सहयोग मांग रहे थे। अब आप फोन भी नही उठाते। दोनों गांवों का भाईचारा ठीक है। हम कोई सहयोग नही करेंगे। विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि चलो ठीक है। यह कहकर विधायक आगे निकल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।