Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Roadways fulfills its responsibility in Jind on Raksha Bandhan; thousands of women travel for free across 165 buses.
{"_id":"6a9185368b2c0f8ff105b00c","slug":"video-roadways-fulfills-its-responsibility-in-jind-on-raksha-bandhan-thousands-of-women-travel-for-free-across-165-buses-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद में रक्षाबंधन पर रोडवेज ने निभाई जिम्मेदारी, 165 बसों में हजारों महिलाओं ने किया निशुल्क सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद में रक्षाबंधन पर रोडवेज ने निभाई जिम्मेदारी, 165 बसों में हजारों महिलाओं ने किया निशुल्क सफर
जींद। रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा जारी रही। वीरवार को जींद रोडवेज डिपो की सभी 165 बसों में 8754 महिलाओं और उनके साथ 4590 बच्चों ने निशुल्क यात्रा की। वहीं शुक्रवार को परिवहन समिति की बसों के मिस चक्कर कम होने से यात्रियों को कुछ राहत मिली।
शुक्रवार को भी सुबह और शाम के समय बसों में भीड़ अधिक रही। शाम को बस आते ही यात्री सीट पाने के लिए दौड़ते नजर आए, जबकि दिन के समय स्थिति सामान्य रही। वीरवार को परिवहन समिति की बसों के 66 चक्कर मिस हुए थे, जबकि शुक्रवार को अलग-अलग रूटों पर 33 चक्कर मिस रहे। ऐसे में नरवाना, असंध, गोहाना, पानीपत और बरवाला रूट पर पहले की तुलना में निजी बसों का संचालन बेहतर रहा। महिला यात्रियों ने कहा कि परिवहन समिति की बसों में भी रोडवेज की तरह निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए थी। रक्षाबंधन के चलते रोडवेज बसों में 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई।
बॉक्स
शाम को बस स्टैंड पर बढ़ी महिलाओं की भीड़
शुक्रवार को अपने भाइयों को राखी बांधने गई बहनें वापस घर लौट रही थीं। इसके चलते शाम के समय बस स्टैंड परिसर में महिलाओं और बच्चों की संख्या बढ़ गई। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे और शरारती तत्वों पर नजर रखी गई। रोडवेज कर्मचारी भी वर्दी में तैनात रहे। अलांउसमेंट के माध्यम से महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा की जानकारी दी गई।
वर्जन
डिपो की सभी 165 बसों ने महिलाओं को निशुल्क सफर करवाया, जिन रूटों पर महिलाओं की संख्या बढ़ी तो उसी रूट पर बस को रवाना कर दिया गया था।
--राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।