Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Chandigarh revenue officials head to the fields amidst the strike by Jind patwaris.
{"_id":"6a91768a0166ba4cc30a735e","slug":"video-chandigarh-revenue-officials-head-to-the-fields-amidst-the-strike-by-jind-patwaris-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद पटवारियों की हड़ताल के बीच खेतों में उतरे चंडीगढ़ के राजस्व अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद पटवारियों की हड़ताल के बीच खेतों में उतरे चंडीगढ़ के राजस्व अधिकारी
जींद। पटवारियों और कानूनगो की 20 अगस्त से चल रही हड़ताल के बीच शुक्रवार को चंडीगढ़ से राजस्व अधिकारी विनय चौधरी खुद डिजिटल क्रॉप सर्वे की हकीकत जानने जींद पहुंचे।
चंडीगढ़ में डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड यशपाल यादव के साथ पटवारी-कानूनगो की बैठक बेनतीजा रहने के बाद डीआरओ विनय चौधरी ने गुलकनी गांव पहुंचकर खेतों में उतरकर डिजिटल क्रॉप सर्वे किया। उन्होंने करीब दो से तीन घंटे तक धान के खेतों में रहकर लगभग 11 सर्वे किए और मौके की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। गुलकनी गांव में सर्वे के दौरान डीआरओ विनय चौधरी धान की फसल के बीच पानी में उतरकर खेतों तक पहुंचे। उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान उन्होंने खुद अनुभव किया कि खेतों के बीच जाकर प्रत्येक फसल का सर्वे करना कितना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने माना कि पटवारी के लिए इस तरह का काम धरातल पर करना काफी मुश्किल है। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि पटवारी और कानूनगो इंतकाल के लिए शुरू किए गए नए पोर्टल सिस्टम और डिजिटल क्रॉप सर्वे के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। हड़ताल के चलते तहसीलों में राजस्व से जुड़े काम प्रभावित हैं। वहीं, उच्च अधिकारियों के साथ हुई वार्ता भी अब तक किसी समाधान तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पटवारियों ने फैसला लिया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनका आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
बॉक्स
गुलकनी में 2000 एकड़ से ज्यादा क्षेत्र, दिनभर में 20 सर्वे भी मुश्किल
पटवारी कानूनगो एसोसिएशन की प्रधान सर्वेश पटवारी ने कहा कि अकेले गुलकनी गांव में दो हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र है। पूरे दिन एक पटवारी खेतों में रहे तो भी अधिकतम करीब 20 सर्वे ही कर पाएगा। सरकार ने सर्वे के लिए 45 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। कई गांवों में क्षेत्रफल 10 हजार एकड़ से अधिक है। प्रत्येक फसल का डिजिटल सर्वे किया जाना है, ताकि सरकारी रिकॉर्ड का मिलान किया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।