Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
Jind: Message of brotherhood, harmony, and security conveyed through the tying of 'Raksha Sutra'.
{"_id":"6a916b4d06dea1cb4e0ba041","slug":"video-jind-message-of-brotherhood-harmony-and-security-conveyed-through-the-tying-of-raksha-sutra-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद रक्षासूत्र बांधकर दिया भाईचारे, सद्भाव और सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद रक्षासूत्र बांधकर दिया भाईचारे, सद्भाव और सुरक्षा का संदेश
जींद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज की ओर से बीके नीलम बहन एवं राजनी बहन ने प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित चिकित्सकों को रक्षासूत्र बांधकर भाईचारे, सद्भाव और पवित्रता का संदेश दिया। बहनों ने सभी के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
बहनों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, उनके प्रतिनिधि डॉ. राजन चिलाना, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह को रक्षासूत्र बांधकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गौरव भाई भी मौजूद रहे। इसके बाद एसडीएम सत्यवान मान, डीसी कार्यालय के पीए प्रवीन परुथी तथा डीएसपी रीडर राजेंद्र ढांडा, प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सैनी तथा चिकित्सक डॉ. अनिल जैन समेत अन्य गणमान्य लोगों को भी रक्षा सूत्र बांधकर शुभकामनाएं दी गईं। बीके बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, आत्मिक प्रेम, विश्वास और आपसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से नकारात्मक विचारों, बुराइयों और व्यसनों से दूर रहकर समाज में प्रेम, शांति और सद्भाव का वातावरण बनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।