फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Physical counselling to fill vacant seats tomorrow

Jind News: खाली सीटें भरने के लिए फिजिकल काउंसलिंग कल

Fri, 28 Aug 2026 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Physical counselling to fill vacant seats tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों और राज्य विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है।
उच्चतर शिक्षा विभाग ने पीजी कक्षाओं में खाली सीटों को भरने के लिए संशोधित दाखिला शेड्यूल जारी किया है।
विभाग की ओर से 27 अगस्त को जारी पत्र के अनुसार अब खाली सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। संशोधित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को दाखिले का एक और अवसर मिलेगा। इससे उन विद्यार्थियों को लाभ होगा जिन्हें पहली काउंसलिंग में सीट नहीं मिल सकी या किसी कारणवश वे निर्धारित समय में दाखिला नहीं ले पाए।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार पहली काउंसलिंग की अंतिम मेरिट सूची 24 अगस्त को जारी की जा चुकी है। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों के लिए फीस जमा कराने की प्रक्रिया 25 से 28 अगस्त तक चलेगी। खाली सीटों को भरने के लिए 29 अगस्त को फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, जिसके माध्यम से विद्यार्थी नए सिरे से पंजीकरण करने के साथ आवश्यक संशोधन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed