{"_id":"676b1ae5743a48a3bf0ca7ee","slug":"982-advocates-will-be-able-to-vote-in-the-bar-association-elections-jind-news-c-199-1-sroh1009-127490-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 982 अधिवक्ता मत डाल सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बार एसोसिएशन के चुनाव में 982 अधिवक्ता मत डाल सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 25 Dec 2024 07:15 PM IST
Link Copied
जींद। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में चार पदों पर 11 अधिवक्ताओं ने आवेदन किया था। आवेदन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी भी अधिवक्ता ने आवेदन वापस नहीं लिया। इसके लिए अब बार में चुनाव प्रचार शुरू हो चुका है। इस बार 991 में से 982 अधिवक्ता मत डाल सकेंगे। जिला बार एसोसिएशन के नौ अधिवक्ताओं ने अपना मत नरवाना बार एसोसिएशन के चुनाव में डाला था। अब चुनाव अधिकारी एवं प्रधान राकेश मलिक ने इन अधिवक्ताओं को जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में मत नहीं डालने के लिए छंटनी की है। इसके अलावा चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं के लिए घर जाकर वोट की अपील करने पर पाबंदी लगाई है। जिला बार की राजनीति को बार तक ही सीमित रखते हुए चुनाव लड़ रहे अधिवक्ताओं के लिए दूसरे अधिवक्ताओं के घर जाकर वोट मांगने या चुनाव का प्रचार करने पर बार ने नियम बनाया है।
महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।