फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dispose of garbage in the dustbin and hand it over to the Municipal Council vehicle: Save

डस्टबिन में कूड़ा डालकर नगर परिषद की गाड़ी को ही दें : सेव

Sun, 27 Sep 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Dispose of garbage in the dustbin and hand it over to the Municipal Council vehicle: Save
फोटो 26जेएनडी25-शहर के रोहतक रोड पर 7 नंबर रजवाहे पर सफाई करते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत सदस्

विज्ञापन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फॉर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन एनवायरमेंट (सेव) की ओर से शनिवार को रोहतक रोड पर 7 नंबर रजवाहे से बाईपास तक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था का यह 481वां अभियान था। अभियान की अध्यक्षता संस्था प्रधान नरेंद्र नाडा ने की। इस दौरान संस्था सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालने और उसे नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को ही देने का आह्वान किया। संस्था सदस्यों ने कहा कि शहर को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल नगर परिषद या सफाई कर्मचारियों की नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर भी जिम्मेदारी निभानी होगी। जब तक लोग घरों और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा डस्टबिन में डालकर नगर परिषद की गाड़ी को नहीं देंगे, तब तक शहर में पूरी तरह स्वच्छता बनाए रखना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास सफाई तो कर लेते हैं, लेकिन एकत्रित कूड़े को निर्धारित स्थान या डस्टबिन में डालने के बजाय सड़क किनारे छोड़ देते हैं। यही आदत शहर में गंदगी का बड़ा कारण बनती है। संस्था सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे कूड़ा सड़क, खाली प्लॉट या नाले में न डालें। इस मौके पर बबली रानी, बलबीर सिंह श्योकंद, रोहताश गुप्ता, बलबीर सिंह इगराह, सुजान पूनिया, हरवीर सिंह, पवन देशवाल, मास्टर जोरा सिंह रेढू, अजीत सिंह मलिक, संजय सैनी, मा. सुरेश, अजय नागपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed