फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: India’s Full Schedule for September 28, Key Events and Athletes to Watch

एशियाड: मनु भाकर से अविनाश तक पर रहेंगी नजरें, क्रिकेट में अफगानिस्तान से भिड़ेगा भारत; नौवें दिन का कार्यक्रम

Sun, 27 Sep 2026 08:15 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 27 Sep 2026 08:15 PM IST
सार

एशियन गेम्स 2026 के 28 सितंबर के दिन भारत के खिलाड़ी 13 खेलों में चुनौती पेश करेंगे, जिसमें क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स, शूटिंग और बॉक्सिंग प्रमुख हैं। मनु भाकर, अविनाश साबले, लवलीना बोरगोहेन समेत कई भारतीय खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद रहेगी, जबकि क्रिकेट में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा।

विज्ञापन
Asian Games 2026: India’s Full Schedule for September 28, Key Events and Athletes to Watch
मनु भाकर - फोटो : Twitter

विस्तार

एशियन गेम्स 2026 के दसवें दिन यानी 28 सितंबर को भारत का अभियान 13 खेलों में जारी रहेगा। भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, आर्चरी, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश, टेनिस, वॉलीबॉल, सेलिंग, सेपक टकरॉ, कुराश और सर्फिंग में चुनौती पेश करेंगे। भारत के लिए एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक जीतने के कई मौके होंगे। शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी। वहीं एथलेटिक्स में अविनाश साबले, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह, रोहित यादव, पारुल चौधरी और सान्या यादव जैसे खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन और प्रिया घंघास अपने-अपने क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेलेंगी। क्रिकेट में भारत का सामना क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान से होगा, जबकि पुरुष हॉकी टीम पूल ए में बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। स्क्वैश, वॉलीबॉल, टेनिस और आर्चरी में भी भारतीय खिलाड़ियों के अहम मुकाबले होंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में कई पदक मुकाबलों पर नजर
एथलेटिक्स में भारत का कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा। सीमा और सान्या यादव सुबह के सत्र के बाद दोपहर 2:35 बजे महिला डिस्कस थ्रो फाइनल में उतरेंगी। इसके बाद विथ्या रामराज, अनु राघवन, संतोष कुमार तमिलारासन, अविनाश साबले, मुरली श्रीशंकर, गुलवीर सिंह और रोहित यादव अपने-अपने फाइनल में चुनौती पेश करेंगे। शाम को पारुल चौधरी और सीमा महिला 5000 मीटर फाइनल में उतरेंगी।

शूटिंग में मनु भाकर समेत छह भारतीय निशानेबाज
शूटिंग में मनु भाकर, ईशा सिंह और राही सरनोबत सुबह 6:10 बजे महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगी। पुरुष ट्रैप में अहवर रिजवी, कायनान चेनाई और शपथ भारद्वाज, जबकि महिला ट्रैप में मनीषा कीर, आशिमा अहलावत और नीरू चुनौती पेश करेंगी। 25 मीटर पिस्टल का व्यक्तिगत फाइनल सुबह 10:45 बजे होगा, जिसमें भारतीय निशानेबाज क्वालिफाई करने पर उतरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट में अफगानिस्तान से क्वार्टरफाइनल
क्रिकेट में भारतीय पुरुष टीम सुबह 10 बजे अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेलेगी। वहीं पुरुष हॉकी टीम दोपहर 3:30 बजे पूल A में बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

बॉक्सिंग में लवलीना और प्रिया पर नजर
बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किग्रा क्वार्टरफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुयोन सेओंग से भिड़ेंगी। इसके अलावा प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल में ताजिकिस्तान की मिजगोना समादोवा का सामना करेंगी। पुरुष 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल में कपिल पोखरिया दक्षिण कोरिया के गिचाए किम के खिलाफ उतरेंगे।

आर्चरी, स्क्वैश और टेनिस में भी भारतीय चुनौती
आर्चरी में ज्योति सुरेखा वेन्नम और चिकिता तनीपार्थी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में उतरेंगी, जबकि साहिल जाधव और गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु पुरुष कंपाउंड में चुनौती पेश करेंगे। टेनिस में सुमित नागल पुरुष सिंगल्स के दूसरे दौर में दक्षिण कोरिया के सेओंगचान होंग से भिड़ेंगे। महिला डबल्स में अंकिता रैना और रुतुजा भोसले की जोड़ी भी कोर्ट पर उतरेगी।
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: भारत का पूरा कार्यक्रम (28 सितंबर)

समय खेल इवेंट / मुकाबला भारतीय खिलाड़ी / टीम
3:58 AM सर्फिंग पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड 3, हीट 2 सिवाराज बाबू बनाम जयुआर्ड अलसीसो
4:45 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत 1/16 एलिमिनेशन साहिल जाधव बनाम जमियांगोम्बो पुरेवदोरज
4:45 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत 1/16 एलिमिनेशन गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु बनाम सोस्तार अंडारू रिनाल्डी
5:25 AM आर्चरी पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत 1/8 एलिमिनेशन साहिल जाधव, गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु, क्वालिफाई करने पर
6:10 AM शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, रैपिड स्टेज मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत
6:30 AM शूटिंग पुरुष ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, Day 2 अहवर रिजवी, कायनान चेनाई, शपथ भारद्वाज
6:30 AM शूटिंग महिला ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, Day 2 मनीषा कीर, आशिमा अहलावत, नीरू
6:30 AM वॉलीबॉल पुरुष पूल C भारत बनाम हांगकांग, चीन
6:30 AM स्क्वैश महिला टीम पूल C भारत बनाम चीन
6:30 AM टेनिस पुरुष सिंगल्स, दूसरा दौर सुमित नागल बनाम सेओंगचान होंग
6:30 AM सेपक टकरॉ महिला डबल ग्रुप B भारत बनाम जापान
7:30 AM सेलिंग पुरुष डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज विष्णु सरवनन
7:30 AM सेलिंग पुरुष स्किफ ओपनिंग सीरीज प्रिंस कुरिसिंकल नोबल, मनु फ्रांसिस
7:40 AM सेलिंग महिला डिंगी क्वालिफिकेशन सीरीज नेत्रा कुमानन
7:40 AM सेलिंग महिला स्किफ ओपनिंग सीरीज हर्षिता तोमर, शीतल वर्मा
8:00 AM कुराश महिला -78 किग्रा क्वार्टरफाइनल पिंकी बलहारा
8:30 AM सेलिंग मिक्स्ड डिंगी ओपनिंग सीरीज श्रद्धा वर्मा, रविंद्र कुमार शर्मा
8:30 AM स्क्वैश पुरुष टीम पूल A भारत बनाम चीन
9:26 AM सर्फिंग पुरुष शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल सिवाराज बाबू, किशोर कुमार अनबरासु, क्वालिफाई करने पर
9:45 AM आर्चरी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत 1/16 एलिमिनेशन ज्योति सुरेखा वेन्नम बनाम एडेल झेक्सेनबिनोवा
9:45 AM आर्चरी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत 1/16 एलिमिनेशन चिकिता तनीपार्थी बनाम प्रतिद्वंद्वी
10:00 AM क्रिकेट पुरुष क्वार्टरफाइनल भारत बनाम अफगानिस्तान
10:25 AM आर्चरी महिला कंपाउंड व्यक्तिगत 1/8 एलिमिनेशन ज्योति सुरेखा वेन्नम, चिकिता तनीपार्थी, क्वालिफाई करने पर
10:30 AM कुराश महिला -78 किग्रा सेमीफाइनल पिंकी बलहारा, क्वालिफाई करने पर
10:30 AM सेपक टकरॉ महिला डबल सेमीफाइनल भारत, क्वालिफाई करने पर
10:40 AM सेलिंग गर्ल्स डिंगी ओपनिंग सीरीज माही वर्मा
10:45 AM शूटिंग महिला 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल मनु भाकर, ईशा सिंह, राही सरनोबत, क्वालिफाई करने पर
11:30 AM कुराश महिला -78 किग्रा फाइनल पिंकी बलहारा, क्वालिफाई करने पर
11:00 AM के बाद टेनिस महिला डबल्स, पहला दौर अंकिता रैना/रुतुजा भोसले बनाम अन्ना डानिलिना/यूलिया पुतिन्त्सेवा
12:00 PM स्क्वैश महिला टीम पूल C भारत बनाम जापान
1:30 PM बॉक्सिंग महिला 75 किग्रा क्वार्टरफाइनल लवलीना बोरगोहेन बनाम सुयोन सेओंग
2:00 PM स्क्वैश पुरुष टीम पूल A भारत बनाम दक्षिण कोरिया
2:35 PM एथलेटिक्स महिला डिस्कस थ्रो फाइनल सीमा, सान्या यादव
2:45 PM बॉक्सिंग महिला 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल प्रिया घंघास बनाम मिजगोना समादोवा
3:09 PM एथलेटिक्स 4x100 मीटर मिक्स्ड रिले राउंड 1, हीट 2 भारत
3:45 PM बॉक्सिंग पुरुष 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल कपिल पोखरिया बनाम गिचाए किम
3:53 PM एथलेटिक्स महिला 400 मीटर हर्डल्स फाइनल विथ्या रामराज, अनु राघवन
4:03 PM एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर हर्डल्स फाइनल संतोष कुमार तमिलारासन
4:13 PM एथलेटिक्स पुरुष 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल अविनाश साबले
4:25 PM एथलेटिक्स पुरुष लॉन्ग जंप फाइनल डेविड सोलोमन पट्टुराज, मुरली श्रीशंकर
4:35 PM एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर फाइनल यूनुस शाह, गुलवीर सिंह
4:45 PM एथलेटिक्स पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल रोहित यादव, यश वीर सिंह
4:50 PM एथलेटिक्स महिला 800 मीटर राउंड 1 गौतमी जयरामन, पूजा
5:13 PM एथलेटिक्स महिला 5000 मीटर फाइनल सीमा, पारुल चौधरी
6:01 PM एथलेटिक्स पुरुष 4x400 मीटर रिले राउंड 1, हीट 2 भारत
6:34 PM एथलेटिक्स महिला 4x100 मीटर रिले फाइनल भारत, क्वालिफाई करने पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed