{"_id":"67aa091f1e7382e5df0ef19e","slug":"video-the-municipal-council-team-in-jhajjar-removed-encroachment-from-the-city","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में नगर परिषद की टीम ने शहर से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में नगर परिषद की टीम ने शहर से हटवाया अतिक्रमण
नगर परिषद की टीम ने सोमवार को शहर के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटवाने का काम किया। जिन दुकानदारों ने बाहर सामान रखा हुआ था, उसे जब्त कर दिया गया। नगर परिषद की टीम को आता देखकर दुकानदार खुद अपने बाहर पडे़ सामान को अंदर रखते हुए नजर आए। वहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण कर सामान बेचने वालों का सामान नालों पर रखवा दिया गया। दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि यदि सामान बाहर पड़ा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।
नगर परिषद की टीम ने अभियान की शुरुआत आंबेडकर चौक से की। यहां से बीकानेर चौक, पुराना तहसील रोड, मेडिकल रोड, छिकारा चौक, पुराना बस अड्डे से आंबेडकर चौक तक अतिक्रमण हटवाने का काम किया गया। टीम को जहां भी दुकानों के बाहर सामान पड़ा मिला, उसे जब्त कर ट्रैक्टर-ट्राली में डाल दिया गया। टीम को आता देखकर कई दुकानदारों ने बाहर पडे़ सामान को अंदर रख लिया। टीम ने कई दुकानों के बाहर रखा सामान जब्त किया। कई दुकानदारों ने सामान जब्त नहीं करने की अपील की, लेकिन टीम नहीं मानी। सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल मलिक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दुकानदारों को चाहिए कि वह अपना सामान बाहर नहीं रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।