फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Another person has died in the Sagar toxic liquor traged the death toll has now reached 13 news in hindi

सागर जहरीली शराब कांड: एक और ने तोड़ा दम, आंकड़ा 13 पहुंचा; 22 से 24 मौतों की सच्चाई पर कलेक्टर क्या बोलीं?

Mon, 07 Sep 2026 09:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

सागर जहरीली शराब कांड में सोमवार को एक और व्यक्ति की मौत से मृतकों की संख्या 13 हो गई। चार अस्पतालों में 96 मरीजों का इलाज जारी है, सात गंभीर हैं। 22 से 24 मौतों की खबरों पर कलेक्टर ने स्थिति स्पष्ट की।

विज्ञापन
Another person has died in the Sagar toxic liquor traged  the death toll has now reached 13 news in hindi
जहरीली शराब कांड में एक और मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड में सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। करीब 96 लोगों का चार अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें सात मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


क्या बोलीं कलेक्टर?
सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि सभी मृत पुरुष हैं और उनकी उम्र 30 से 50 वर्ष के बीच है। उन्होंने कहा कि मृतकों के पोस्टमार्टम में संदिग्ध जहर के संकेत मिले हैं। अधिक जानकारी के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है। मृतकों की संख्या 22 से 24 बताए जाने संबंधी रिपोर्टों पर कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन नियमों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मृतकों की संख्या बता रहा है।
विज्ञापन


पढे़ं: गड़बड़ी पर पूर्व CS के करीबी को भी नहीं छोड़ा; क्या ईमानदारी की कीमत चुका रहीं IAS नेहा मारव्या?
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों का इलाज कर रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चार अस्पतालों में 96 लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें सात की हालत गंभीर है। करीब सात से आठ लोग बांदा सिविल अस्पताल, करीब 70 लोग बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (बीएमसीएच) और 17 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं, एक मरीज को एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाया गया है। अधिकारी के अनुसार, सोमवार को दिन में करीब दो दर्जन मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed