{"_id":"6a9c1406c575800b29070c8c","slug":"video-85-teachers-honored-in-jhajjar-on-teachers-day-2026-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में शिक्षक दिवस पर 85 शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में शिक्षक दिवस पर 85 शिक्षकों को किया सम्मानित
झज्जर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर व एमडीडी आफ इंडिया संस्था की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर सचिव एवं सीजेएम विशाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जिले के 85 शिक्षकों को सम्मानित किया गया । इनमें वह शिक्षक शामिल हैं जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। सीजेएम विशाल ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है । शिक्षकों को देश निर्माण में बेहतर योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की सहयोगी संस्था एमडीडी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक बाल विवाह रोकथाम में अपनी भूमिका कैसे निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में आगे सीजेएम विशाल में पर्यावरण सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सम्मानित हुए सभी शिक्षकों को भी एक-एक पौधा वितरित किया गया । उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के साथ-साथ उनका पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की भी अपील की। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉक्टर पवन देशवाल ने कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षकों को सेहतमंद रहने के लिए जागरूक किया।
आर्ट ऑफ लिविंग से राजबीर यादव ने शिक्षकों को मेडिटेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मेडिटेशन करने से आत्मबल बढ़ता है। लीगल एड डिफेंस काउंसिल दीपक गहलोत ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई गई स्कीम शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।