Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
Sanitation workers remain unyielding on the 33rd day of the strike; deadline for dismissal notices served to 20 workers expires today.
{"_id":"6a9ee55f568f1170690894b0","slug":"video-sanitation-workers-remain-unyielding-on-the-33rd-day-of-the-strike-deadline-for-dismissal-notices-served-to-20-workers-expires-today-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के 33वें दिन भी नहीं माने सफाई कर्मचारी, 20 की बर्खास्तगी नोटिस की आज समय सीमा खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के 33वें दिन भी नहीं माने सफाई कर्मचारी, 20 की बर्खास्तगी नोटिस की आज समय सीमा खत्म
बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल सोमवार को 33वें दिन भी जारी रही। वहीं 20 सफाई कर्मचारियों को दिए गए बर्खास्तगी के नोटिस का आज अंतिम दिन था, लेकिन नोटिस के बावजूद संबंधित कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटे। नगर परिषद के अधिकारी अब मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुटे हैं।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही हड़ताल में नगर परिषद के कच्चे पे-रोल सफाई कर्मचारियों के साथ ठेके पर लगे सफाई कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से 13 मई 2026 के समझौते को लागू करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करने और HKRN को भंग करने समेत 17 मांगों पर सहमति के बाद पत्र जारी करने की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से हड़ताल जारी है, लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया गया और न ही बातचीत के लिए बुलाया गया।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड़ समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। दूसरी ओर नगर परिषद अधिकारी 20 कर्मचारियों के नोटिस पर जवाब और ड्यूटी पर वापसी नहीं होने के बाद अगली कार्रवाई में जुटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।