{"_id":"6a9d1e38ee919502b6080bd9","slug":"video-sanitation-workers-in-bahadurgarh-staged-a-protest-and-sought-support-from-city-residents-strike-enters-32nd-day-2026-09-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शहरवासियों से मांगा समर्थन, हड़ताल का 32वां दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर शहरवासियों से मांगा समर्थन, हड़ताल का 32वां दिन
अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने रविवार को हड़ताल के 32वें दिन नगर परिषद गेट से प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर की विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए शहरवासियों से अपने आंदोलन में समर्थन देने की अपील की। प्रदर्शनकारी रेलवे रोड और नजारा-नारी रोड से होते हुए वापस नगर परिषद गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि सफाई कर्मचारियों की मांगों और संघर्ष को अपना समर्थन दें।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा HKRN को भंग करना शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि 17 मांगों पर सहमति बनने के बावजूद सरकार की ओर से संबंधित पत्र जारी नहीं किया गया।
प्रदर्शन की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, मुकेश बालगुहेर, लीला राम, अजय, ऊषा देवी, होशियार सिंह, सुनील, सरोज, संदीप टॉक सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।