फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Aviation firm files Rs 3 crore civil defamation suit against Nora Fatehi for toy plane remark

नोरा फतेही: कानूनी मुश्किल में फंसीं नोरा; विमानन कंपनी ने ठोंका मानहानि मुकदमा; क्या है मामला?

Mon, 07 Sep 2026 08:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Sep 2026 08:49 PM IST
सार

Defamation Suit against Nora Fatehi: अभिनेत्री नोरा फतेही पर एक विमानन कंपनी ने मानहानि मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि अभिनेत्री के एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन
Aviation firm files Rs 3 crore civil defamation suit against Nora Fatehi for toy plane remark
नोरा फतेही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक एविएशन कंपनी ने गांधीनगर कोर्ट में बॉलीवुड अदाकारा नोरा फतेही के खिलाफ तीन करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी के चलते कंपनी की साख को भारी नुकसान पहुंचा है। कंपनी के मुताबिक नोरा ने पोस्ट में कंपनी के चार्टर्ड विमान को 'लेगो एयरप्लेन' कहा था, जिससे छवि को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

क्या है मामला? 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सीनियर सिविल जज आर. अग्रवाल की अदालत इस मामले की सुनवाई 25 सितंबर को करेगी। ड्यून्स एविएशन की ओर से दायर मुकदमे के अनुसार, नोरा फतेही ने पिछले साल दिसंबर में मुंबई-जयपुर उड़ान के दौरान सेसना साइटेशन CJ2 विमान के अंदर वीडियो रिकॉर्ड किए। इन वीडियो में उन्होंने विमान को छोटा', 'खिलौना' और 'लेगो हवाई जहाज' बताया। वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने अभिनेत्री पर क्या आरोप लगाए?

  • कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर 4.6 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाली अभिनेत्री के 'लापरवाही भरे' बयानों की वजह से बुकिंग कैंसिल हुईं और कंपनी के कमर्शियल कामकाज को भारी नुकसान पहुंचा।
  • इस साल अप्रैल में दायर किए गए मुकदमे में कहा गया है कि नोरा फतेही के बयान गैर-जिम्मेदाराना और बिना किसी तकनीकी जानकारी, पुष्टि या तथ्यात्मक आधार के दिए गए थे।
  • एविएशन कंपनी ने कहा कि नोरा के बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने के कारण, उनकी टिप्पणी से कंपनी की साख को नुकसान पहुंचा है। गुडविल घटी है और व्यावसायिक रूप से बुरा असर पड़ा है।
  • कंपनी की बुकिंग में 15-20 प्रतिशत की गिरावट आई है और कैंसिलेशन में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

कंपनी ने कहा- 'स्पष्टीकरण दें नोरा फतेही'
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह एयरक्राफ्ट स्टैंडर्ड साइज का था और डिफेंडेंट की यात्रा के लिए बिल्कुल सही था। यह पूरी तरह से DGCA-सर्टिफाइड और उड़ान भरने के लिए सुरक्षित है। इसे वैध NSOP के तहत कानूनी रूप से ऑपरेट किया जाता है।
कंपनी की तरफ से अभिनेत्री के खिलाफ तीन करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा इस केस में कोर्ट से यह भी मांग की गई कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से एयरक्राफ्ट के बारे में बयान या जिक्र वाली सभी पोस्ट तुरंत हटाई जाएं और नोरा इस पर सार्वजनिक रूप से स्पष्टीकरण दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed