Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Hansi. Farmers get major relief from the hike in MSP for Rabi crops; farmers happy over the increase in support prices.
{"_id":"6abd25f4984c2408de0e6577","slug":"video-hansi-farmers-get-major-relief-from-the-hike-in-msp-for-rabi-crops-farmers-happy-over-the-increase-in-support-prices-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी। रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य बढ़ने पर किसानों में खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी। रबी फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को बड़ी राहत, समर्थन मूल्य बढ़ने पर किसानों में खुशी
केंद्र सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2027-28 के लिए छह प्रमुख रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP में बढ़ोतरी की है। सरकार के मुताबिक, इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य उपलब्ध कराना और फसल विविधीकरण को बढ़ावा देना है। नई दरों के मुताबिक गेहूं का MSP 2,610 रुपये, जौ का 2,286 रुपये, चना 5,958 रुपये, मसूर 7,390 रुपये, सरसों 6,613 रुपये और कुसुम का MSP 7,215 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।
सबसे ज्यादा बढ़ोतरी कुसुम के MSP में 675 रुपये प्रति क्विंटल की हुई है। वहीं सरसों में 413 रुपये, मसूर में 390 रुपये, जौ में 136 रुपये, चने में 83 रुपये और गेहूं के MSP में 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है।
मंजीत किसान जमावड़ी निवासी का कहना है कि MSP में बढ़ोतरी से अगर उन्हें मंडियों में निर्धारित समर्थन मूल्य के आसपास बेहतर भाव मिलता है तो इससे खेती की लागत निकालने और आमदनी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। किसानों से बातचीत में सवाल यही है कि बढ़ा हुआ MSP उनकी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में कितना मददगार साबित होगा? गेहूं, चना, मसूर और सरसों जैसी प्रमुख रबी फसलों के बढ़े MSP से बाजार में बेहतर मूल्य मिलने की उम्मीद कितनी है?
वही रामबिलास किसान का यह भी कहना है कि खेती में लागत लगातार बढ़ रही है। ऐसे में MSP में बढ़ोतरी उनके लिए कितनी राहत लेकर आएगी, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि किसानों की फसल की खरीद किस भाव पर और कितनी मात्रा में होती है।
वहीं, किसान केंद्र सरकार की दूसरी योजनाओं का भी जिक्र करते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाओं के जरिए किसानों को अलग-अलग स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।