{"_id":"6abd71cdaee509c21a0021a8","slug":"chaos-ensues-at-barwala-cng-station-due-to-gas-leak-operators-shut-off-the-valve-hisar-news-c-21-hsr1005-963359-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला में पंप पर सीएनजी रिसाव से मची अफरा-तफरी, ऑपरेटरों ने बंद किया वाॅल्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला में पंप पर सीएनजी रिसाव से मची अफरा-तफरी, ऑपरेटरों ने बंद किया वाॅल्व
Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
बरवाला-चंडीगढ़ मार्ग स्थित पेट्रोल पंप जहां सीएनजी रिसाव हुआ। स्रोत : सोशल मीडिया
- फोटो : 1
बरवाला/घिराय। बरवाला-चंडीगढ़ मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे सीएनजी गैस के तेज दबाव के साथ रिसाव शुरू होने से अफरा-तफरी मच गई। गैस ट्रांसफर के दौरान सप्लाई पाइप के वाॅल्व में तकनीकी खामी आने को रिसाव का कारण बताया जा रहा है।
आधे घंटे की मशक्कत के बाद वॉल्व बंद कर रिसाव रोका गया। इस बीच पुलिस, दमकल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों को रोकते हुए यातायात डायवर्ट किया।
कंपनी का गैस टैंकर पेट्रोल पंप के टैंकों में सीएनजी की सप्लाई करने पहुंचा था। गैस ट्रांसफर के दौरान वाॅल्व में तकनीकी समस्या आने के बाद तेज दबाव से गैस हवा में फैलने लगी। रिसाव के साथ तेज आवाज होने से पेट्रोल पंप और आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। पेट्रोल पंप कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया और कुछ समय के लिए वे सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। करीब एक घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन
रिसाव रुकने पर लोगों ने राहत की सांस
रिसाव बढ़ता देख कुछ ऑपरेटरों ने जोखिम उठाकर मौके पर पहुंचकर वाल्व बंद करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वाॅल्व बंद हो सका और गैस का रिसाव थम गया। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटनास्थल के ठीक सामने एक अन्य पेट्रोल पंप भी है जबकि आबादी वाला क्षेत्र महज डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में तेज दबाव के साथ गैस के रिसाव ने आसपास के लोगों की सांसें थाम दीं। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया।
तकनीकी टीम करेगी जांच
एएसएफओ चंद्रमोहन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल पेट्रोल पंप बंद रखा जाएगा। सीएनजी कंपनी की तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर जांच करेगी। जांच के बाद ही रिसाव के वास्तविक कारण और वाॅल्व में आई तकनीकी खराबी का पता चल सकेगा।