{"_id":"6abcd17544bb3625390e924a","slug":"video-charging-stations-in-jhansi-city-are-defunct-vehicle-drivers-face-trouble-when-their-batteries-run-out-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"महानगर में लगे चार्जिंग स्टेशन बेदम, बैटरी खत्म होने पर भटकते रहते हैं वाहन चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महानगर में लगे चार्जिंग स्टेशन बेदम, बैटरी खत्म होने पर भटकते रहते हैं वाहन चालक
महानगर की सड़कों पर ई-वाहन तो दौड़ रहे हैं लेकिन चार्जिंग स्टेशन बेदम हैं। ऐसे में खासकर दूसरे शहरों और राज्यों से आने वाले लोग वाहनों की चार्जिंग खत्म होने की नौबत आने पर भटकते रहते हैं। कोई होटल जाकर अपने वाहन को चार्ज करता है तो कोई कार के सर्विस सेंटर पहुंचकर।
जिले में लगातार ई-वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। झांसी में मौजूदा समय में लगभग सात हजार ई-वाहन हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर करीब पौने तीन साल पहले झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने महानगर में 10 स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए निजी कंपनी से अनुबंध किया था। बाद में इन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन लगवाए गए।
इन जगहों पर बंद मिले चार्जिंग स्टेशन
अमर उजाला टीम ने मंगलवार को कुछ चार्जिंग स्टेशनों की पड़ताल की। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आरटीओ कार्यालय के पास स्थित चार्जिंग स्टेशन बंद पड़ा था। इसमें लगे जाले और धूल साफ बता रहे थे कि इसका महीनों से किसी ने उपयोग ही नहीं किया है। आसपास मौजूद लोगों ने भी बताया कि चार्जिंग स्टेशन बंद पड़ा रहता है। इसलिए कोई भी यहां ई-वाहन चार्ज करने नहीं आता है। शाम सवा चार बजे अटल एकता पार्क के सामने भी चार्जिंग स्टेशन बंद मिला। हालांकि, पार्क घूमने आने वाले लोगों ने बताया कि यहां कभी-कभार ई-वाहन चार्ज होते दिखाई देता है, लेकिन अक्सर यह भी बंद रहता है। इसके अलावा रघुनाथ राव महल के पास समेत अन्य चार्जिंग स्टेशनों की भी यही स्थिति है, जो कि बंद पड़े हैं।
जेडीए को भी आय में हिस्सा मिलने का है प्रावधान
चार्जिंग स्टेशन के लिए जेडीए की ओर से जमीन दी गई है। ऐसे में स्टेशन स्थापित करने वाली निजी कंपनी को प्रति यूनिट बिजली खपत पर ई-वाहन चालकों से होने वाली आय में कुछ हिस्सा जेडीए को भी देना है। चूंकि, अधिकांश समय चार्जिंग स्टेशन बंद ही रहते हैं। ऐसे में कंपनी को भी बहुत आय नहीं हो रही है। इसलिए जेडीए को भी पैसा नहीं मिल पा रहा है।
यह बोले जेडीए उपाध्यक्ष
चार्जिंग स्टेशन की स्थापना संबंधी नियमों को देखा जाएगा। अगर किसी एजेंसी द्वारा नियमों का उल्लंघन किया गया है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - हिमांशु गौतम, उपाध्यक्ष, जेडीए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।