फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hesitancy hinders vaccination, second extension until December

Hisar News: झिझक ने रोकी टीकाकरण की राह, दूसरी बार दिसंबर तक बढ़ाई अवधि

Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Hesitancy hinders vaccination, second extension until December
हिसार। एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन अभियान की धीमी रफ्तार ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है। सात माह में निर्धारित लक्ष्य का महज 10 प्रतिशत ही हासिल हो पाया है। अभिभावकों की झिझक टीकाकरण की राह में सबसे बड़ी अड़चन बनी हुई है। अभियान की समय सीमा साल में दूसरी बार बढ़ाकर अब दिसंबर तक कर दी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सर्वाइकल (बच्चेदानी का मुंह) कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान 28 फरवरी को शुरू किया था। इस अभियान के तहत 14 व 15 साल की किशोरियों को यह टीका लगाया जाना है। शुरुआत में 28 मई (90 दिन) में 18 हजार किशोरियों को यह टीका लगाया जाना था लेकिन इस समय सीमा तक लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

इसके बाद समय सीमा को तीन माह बढ़ा दिया गया लेकिन इस समय सीमा में यह लक्ष्य पूरा नहीं हुआ। अभी तक करीब 1800 किशोरियों को ही यह टीका लगाया गया है।
---------------------
महिलाओं में दूसरा सबसे अधिक पाया जाने वाला कैंसर
चिकित्सकों के अनुसार बच्चेदानी के मुंह का कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे बड़ी संख्या में पाए जाने वाला कैंसर है। विश्व के 160 देशों में एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह वैक्सीन डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर से प्रमाणित है। निजी अस्पतालों में यह वैक्सीन काफी समय से लगाई जा रही है लेकिन वहां ये वैक्सीन काफी महंगी है जबकि सरकारी अस्पतालों में यह निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में बाधा बन रहीं भ्रांतियां
इस टीकाकरण को लेकर लोगों में काफी भ्रांतियां हैं जो इस अभियान में बाधा बनी हुई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग फील्ड में जाकर लोगों की भ्रांतियों को दूर करने में लगा है। लोगों में भ्रांति हैं कि इस वैक्सीन के लगवाने से भविष्य में फर्टिलिटी संबंधित परेशानी आ सकती है। इसके अलावा वैक्सीन के लगवाने के बाद बुखार आता है। चिकित्सकों के अनुसार, लोगों को बख्या जा रहा है वैक्सीन के लगवाने से फर्टिलिटी संबंधी कोई कठिनाई नहीं आती है। इसमें कोई बुखार भी नहीं आता है।

सिर्फ हिसार में ही नहीं बल्कि सभी जिलों में टीकाकरण का आंकड़ा कम है। हालांकि अब अभिभावक आगे आकर अपनी बेटियों का यह टीका लगवा रहे हैं। विभाग ने लोगों को यह टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहा है। दिसंबर तक टीकाकरण अभियान आगे बढ़ा दिया है।
- डॉ. दीपक चौधरी, नोडल अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed