Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Yamunanagar: There is no such thing as 'digital arrest'; do not be afraid of it—inform the police immediately: SP.
{"_id":"6abd298a987cd249e20c6fe3","slug":"video-yamunanagar-there-is-no-such-thing-as-digital-arrest-do-not-be-afraid-of-it-inform-the-police-immediately-sp-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: डिजिटल अरेस्ट कुछ नहीं होता, इससे डरें नहीं, तुरंत पुलिस को दें सूचना : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: डिजिटल अरेस्ट कुछ नहीं होता, इससे डरें नहीं, तुरंत पुलिस को दें सूचना : एसपी
यमुनानगर। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डराकर ठगी करने वाले लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। यदि किसी व्यक्ति के पास पुलिस, सीबीआई, ईडी या किसी अन्य विभाग के अधिकारी बनकर ऐसी कॉल आती है तो वह तुरंत इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में दें। किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर वीडियो कॉल पर रहने, बैंक संबंधी जानकारी देने या रुपये भेजने से बचें। यह बात पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बुधवार को तिलक राज चड्ढा तकनीकी एवं प्रबंधन संस्थान में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बोलते हुए कही।
एसपी कमलदीप गोयल ने विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। एसपी ने कहा कि साइबर ठग लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर मानसिक दबाव बनाते हैं। उन्होंने अपने दोस्त के पिता के साथ हुई डिजिटल अरेस्ट की घटना का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया कि ऐसी स्थिति में शांत रहना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान निदेशिका डॉ. शैली गुप्ता ने की। साइबर ठगी से बचने के तरीकों पर कई किताबें लिख चुके साइबर विशेषज्ञ रजत ग्रोवर ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया पर किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले उसकी पहचान की जांच करनी चाहिए। निजी फोटो, मोबाइल नंबर, पता, ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए। सोशल मीडिया खातों में मजबूत पासवर्ड और दो स्तर की सुरक्षा का इस्तेमाल करना चाहिए।
साइबर थाना के निरीक्षक रविंद्र कुमार व उप निरीक्षक विशाल ने बताया कि साइबर अपराधी कई बार फर्जी लिंक, संदेश, नौकरी, इनाम और निवेश के नाम पर लोगों को निशाना बनाते हैं। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने या एप डाउनलोड करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचनी चाहिए। उन्होंने एपीके फाइल, फर्जी लिंक की पहचान सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी विद्यार्थियों को दी। उन्होंने विद्यार्थियों के मोबाइल में साइबर हमले से बचने के लिए एम-क्वच-2 एप भी डाउनलोड करवाई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से संबंधित सवाल भी एक्सपर्ट से पूछे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।