फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Questions raised regarding the streamlining of arrangements at the mandi after procurement began.

Fatehabad News: खरीद शुरू होने के बाद मंडी में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर सवाल

Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Questions raised regarding the streamlining of arrangements at the mandi after procurement began.
फतेहाबाद के नई अनाज मंडी में खरीद शुरू होने के बाद सड़क की मरम्मत करते हुए।
फतेहाबाद। जिले में 29 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है लेकिन नई अनाज मंडी में व्यवस्थाएं अब भी पूरी नहीं हुई हैं। बुधवार को नई अनाज मंडी में उपायुक्त के निरीक्षण की सूचना मिलने पर मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारी नई अनाज मंडी में व्यवस्था सुधारने के लिए पहुंच गए और सड़कों की मरम्मत शुरू करने लगे।
विज्ञापन

एक तरफ उपायुक्त मंडी का निरीक्षण कर रहे थे और दूसरी ओर सड़कों की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके साथ ही मंडी में जगह-जगह उगी जंगली घास और कूड़ा हटाने का काम भी चल रहा है।
विज्ञापन

किसान संगठन ने अंतिम समय में शुरू हुए इन कार्यों पर सवाल उठाते हुए कहा कि खरीद सीजन से कम से कम 15 दिन पहले मंडी की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जानी चाहिए थी। खाली जगहों, सड़क किनारे और मंडी के अन्य हिस्सों में कूड़ा भी जमा दिखाई दे रहा है। धान की खरीद शुरू होने के बाद मंडी में किसानों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो काम खरीद शुरू होने से होना था उसे अब करवाया जा रहे अधिकारी
मंडी की सड़कों की हालत सुधारने के लिए अब मरम्मत कार्य भी शुरू किया गया है। कई हिस्सों में सड़क की पेचिंग और टूटे स्थानों को ठीक करने का काम किया जा रहा है। किसान रामनिवास, रामेश्वर, भूपेंद्र सिंह, रामफल, सतनाम आदि का कहना है कि सड़कें खरीद शुरू होने से पहले दुरुस्त होनी चाहिए थीं क्योंकि धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही बढ़ने पर खराब सड़कों से परेशानी और बढ़ सकती है। सफाई के दौरान कूड़े और घास को उठाकर उचित स्थान पर पहुंचाने के बजाय कुछ स्थानों पर आग लगाकर निस्तारण किए जाने की बात भी सामने आई है। इससे मंडी परिसर में धुआं फैल रहा है। किसानों का कहना है कि कचरा जलाने से प्रदूषण बढ़ने के साथ आसपास मौजूद किसानों, मजदूरों और आढ़तियों को परेशानी होती है। कचरे का उचित तरीके से निस्तारण किया जाना चाहिए।

----
किसान संगठन बोले -15 दिन पहले करनी चाहिए थी व्यवस्थाएं
फतेहाबाद पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्य मलकीत सिंह, सुरजीत उप्पल, रमनदीप सिंह आदि का कहना है कि मार्केटिंग बोर्ड के संबंधित अधिकारियों को खरीद शुरू होने के 15 दिन पहले ही मंडी में व्यवस्थाएं करनी चाहिए। जिससे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। अब सफाई के नाम पर कूड़े को आग लगाई जा रही है और सड़क की मरम्मत के नाम पर सिर्फ लीपापोती की जा रही है।
----
सड़कों की मरम्मत का काम तकनीकी शाखा देखती है। मंडी में समय-समय पर सफाई करवाई जा रही है।
- अमित रोहिल्ला, सचिव, अनाज मंडी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed