फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Gate passes not being issued due to lack of 'Meri Fasal-Mera Byora' verification; farmers camping outside the mandi.

Fatehabad News: मेरी फसल-मेरा ब्योरा सत्यापन न होने से नहीं कट रहे गेट पास, मंडी के बाहर डेरा डाले किसान

Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gate passes not being issued due to lack of 'Meri Fasal-Mera Byora' verification; farmers camping outside the mandi.
नई अनाज मंडी के बाहर गेट पास न कटने के कारण खड़ी धान की फसल से भरी ट्राली। 
फतेहाबाद। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का वेरिफिकेशन पूरा नहीं होने के कारण किसानों के गेट पास नहीं कट पा रहे हैं। गेट पास के बिना किसानों को अनाज मंडी में फसल डालने की अनुमति नहीं मिल रही है। ऐसे में किसान अपनी फसल से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर मंडी के बाहर इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि मंडी के अंदर फसल डालकर उसे सुखाने की व्यवस्था नहीं होने के कारण परेशानी और बढ़ गई है। नई अनाज मंडी में बुधवार तक करीब 145 किसानों के गेट पास कट चुके हैं जबकि कई किसान अभी भी गेट पास जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि उन्होंने मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराया हुआ है लेकिन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने से गेट पास जारी नहीं हो रहा। गेट पास नहीं मिलने के कारण वे मंडी के अंदर प्रवेश कर फसल की ढेरियां नहीं लगा पा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----
मंडी में नहीं शुरू हुई दूसरे दिन भी खरीद
मंडी में सात हजार क्विंटल धान के गेट पास कट चुके हैं लेकिन दूसरे दिन भी खरीद शुरू नहीं हुई। अधिकारियों का कहना है कि धान फसल में अभी नमी है इसलिए खरीद नहीं की जा रही है। जिले में सात मंडी है और 50 खरीद केंद्र है।
-

सुबह 8 बजे मंडी में पहुंचे किसान
बुधवार को मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अपनी धान की फसल लेकर पहुंचे झलनियां गांव के किसान इंद्र सिंह, बलवंत, संदीप सिंह ने बताया कि वे सुबह से अपनी फसल लेकर गेट के बाहर खड़े हैं। कर्मचारियों की ओर से गेट पास कटने को लेकर आपत्ति बताई जा रही है। गेट पास काटने वाले कर्मचारियों ने बताया कि उनका मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर उनका पंजीकरण पूरा नहीं हुआ है जिस कारण उनकी फसल का गेट पास नहीं कट रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि उन्होंने पंजीकरण करवा लिया है, जब चेक किया गया तो पटवारी या अन्य अधिकारियों की ओर से उसका सत्यापन नहीं किया गया है। पंजीकरण का सत्यापन नहीं होने के कारण वह गेट पास नहीं काट रहे हैं।
----
समय बचने के बजाय लग रहा ज्यादा
मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने फसल को पकने के बाद काट लिया और समय बचाने के लिए जल्दी मंडी लेकर आए हैं। लेकिन मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर उनका पंजीकरण सत्यापन के कारण पूरा नहीं हुआ है। उन्हें कोई जानकारी भी नहीं है कि कब तक उनके पंजीकरण का कार्य पूरा होगा। जब तक पंजीकरण का सत्यापन पूरा नहीं होता तब तक गेट पास नहीं कटेगा और अगर गेट पास ही नहीं कटेगा तो उनकी फसल कैसे बिकेगी।
----
हम सुबह आठ बजे धान लेकर मंडी पहुंचे थे, लेकिन गेट पास नहीं कटने के कारण बाहर ही खड़े हैं। कर्मचारियों ने बताया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है। हमने पंजीकरण कराया हुआ है लेकिन पटवारी या संबंधित अधिकारियों ने अभी तक सत्यापन नहीं किया।
- किसान इंद्र सिंह, गांव झलनियां।

-फसल पकने के बाद हमने समय बचाने के लिए धान जल्दी काटकर मंडी पहुंचाया था लेकिन यहां गेट पास नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई। पता नहीं सत्यापन कब पूरा होगा। जब तक गेट पास नहीं कटेगा, मंडी में फसल की ढेरी नहीं लगा सकते और फसल बेचने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ेगी।

-किसान बलवंत, गांव झलनियां।
----
गेट पास कट रहे हैं, बुधवार को करीब 150 किसानों के गेट पास कटे हैं। जिन किसानों के मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण का सत्यापन पूरा नहीं हुआ है उनके गेट पास नहीं कट रहे हैं।
-अमित रोहिल्ला, सचिव, मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed