{"_id":"6ad2476c79518af5390d2500","slug":"video-ratia-chairman-rajesh-thakral-heard-the-concerns-of-traders-and-assured-them-of-a-resolution-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया : चेयरमैन राजेश ठकराल ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया : चेयरमैन राजेश ठकराल ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
रतिया हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने शुक्रवार शाम को रतिया स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, आढ़तियों और विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान चेयरमैन राजेश ठकराल ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए मंडी में व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को जानना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास करना हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की प्राथमिकताओं में शामिल है। व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को उचित मंच पर रखकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। व्यापारियों और आढ़तियों की सक्रिय भागीदारी से बाजारों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। इसलिए व्यापारियों को अपने व्यवसाय के संचालन में आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना जरूरी है। चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष उठाना तथा नियमानुसार उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा, बोर्ड सचिव योगेश मेहता, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजू मेहता, मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश चहल, वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन लाल गर्ग, भाजपा सचिव जैकी गर्ग, सुशील इंदौरा, सुखविंदर गोयल, सतपाल जिंदल, पवन, पूर्व प्रधान एवं केशव गौशाला से जुड़े श्याम गर्ग, उमेश रघुवंशी, संजय चुग, रमेश तनेजा, गुरचरण सिंह खोखर, सुभाष खिलेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।