फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia: Chairman Rajesh Thakral heard the concerns of traders and assured them of a resolution.

रतिया : चेयरमैन राजेश ठकराल ने सुनीं व्यापारियों की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

Fri, 16 Oct 2026 09:19 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:19 PM IST
Ratia: Chairman Rajesh Thakral heard the concerns of traders and assured them of a resolution.
रतिया हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल ने शुक्रवार शाम को रतिया स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, आढ़तियों और विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और मांगों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। दौरे के दौरान चेयरमैन राजेश ठकराल ने व्यापारियों के साथ सीधा संवाद करते हुए मंडी में व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को जानना और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी प्रयास करना हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड की प्राथमिकताओं में शामिल है। व्यापारियों द्वारा उठाए गए मुद्दों को उचित मंच पर रखकर उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देता है। व्यापारियों और आढ़तियों की सक्रिय भागीदारी से बाजारों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलती है तथा रोजगार के नए अवसर पैदा होते हैं। इसलिए व्यापारियों को अपने व्यवसाय के संचालन में आने वाली समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना जरूरी है। चेयरमैन ने कहा कि हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड व्यापारियों और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है। बोर्ड का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को सुनना, उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों एवं विभागों के समक्ष उठाना तथा नियमानुसार उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यापारियों की समस्याओं और मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा, बोर्ड सचिव योगेश मेहता, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजू मेहता, मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश चहल, वाइस चेयरमैन कुलवंत सैनी, व्यापार मंडल प्रधान दर्शन लाल गर्ग, भाजपा सचिव जैकी गर्ग, सुशील इंदौरा, सुखविंदर गोयल, सतपाल जिंदल, पवन, पूर्व प्रधान एवं केशव गौशाला से जुड़े श्याम गर्ग, उमेश रघुवंशी, संजय चुग, रमेश तनेजा, गुरचरण सिंह खोखर, सुभाष खिलेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: नानकारी नहर मार्ग बदहाल, सड़क पर जानलेवा गड्ढे बने मुसीबत

16 Oct 2026

VIDEO: बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर मंडी गेट पर धरने पर बैठे किसान

16 Oct 2026

सोलन में जोगिंद्रा बैंक की नई शाखा शुरू, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने किया शुभारंभ

16 Oct 2026

कानपुर: नहर का जलस्तर घटने से सब्जी किसानों की बढ़ी मुसीबतें, पानी कम होने से सूख गया रजबहा

16 Oct 2026

कानपुर: पॉश इलाके में आलीशान मकानों के सामने बजबजा रहा नाला

16 Oct 2026
विज्ञापन

हमीरपुर: 8.70 करोड़ से संवरेगा कोहली-पक्का भरो मार्ग, नौ किलोमीटर सड़क की टारिंग शुरू

कानपुर: खेतो में नमी हुई कम, तिलहनी फसलों की बुआई हुई शुरू

16 Oct 2026
विज्ञापन

कानपुर: सीएम ग्रिड सड़क की कछुआ चाल बनी मुसीबत, एक साल से अधूरा पड़ा है निर्माण

16 Oct 2026

सिरमौर: सिल्वर बेल्स स्कूल में सजी गणित-विज्ञान प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

16 Oct 2026

मेरठ की ऋषभ एकेडमी में क्रिकेट ट्रायल, प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

16 Oct 2026

shamli: कलेक्ट्रेट पर किसानों का धरना, गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग, फसल नुकसान के मुआवजे और बिजली समस्याओं के समाधान की उठाई आवाज

16 Oct 2026

फतेहाबाद में 18 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, भव्य शोभायात्रा और सम्मान समारोह का आयोजन

16 Oct 2026

फतेहाबाद में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वालों को सुरक्षा देने की मांग

16 Oct 2026

ढुंडेश्वर महादेव मंदिर के पास नदी में नहाते समय तेज बहाव में बहा 53 वर्षीय व्यक्ति

16 Oct 2026

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, निर्माण कार्यों की निगरानी के लिए टीमें गठित

16 Oct 2026

श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय पहुंचे धर्मी फौजी, जून 1984 के मसले को प्राथमिकता से हल करने की मांग

16 Oct 2026

सोलन: नेपाल जाने के बहाने सोलन में उतारा, मोहन पार्क के पास मारपीट कर लूटे 85 हजार

16 Oct 2026

कानपुर में ज्वैलर्स की दुकान में सेंधमारी, चोरों ने फर्श खोदकर अंदर घुसने का किया प्रयास

16 Oct 2026

VIDEO: उधारी के एक लाख रुपये मांगने पर पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या, सात लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज

16 Oct 2026

अखबार बनाओ प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित, अपर सचिव नमामि बंसल ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह

16 Oct 2026

मंडी: प्रो. अनुपमा सिंह बोलीं- हिमाचल में नए जिलों की कवायद पर उठे सवाल, पहले गारंटियों का हिसाब दे सरकार

16 Oct 2026

VIDEO: पंचायत चुनाव पर ओमप्रकाश राजभर ने हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया, दिया ये बयान

16 Oct 2026

कुल्लू दशहरा: वामतट पर बैठने वाले देवी-देवताओं के हारियानों को मिलें सुविधाएं, जय ठाकुर ने उठाई मांग

16 Oct 2026

रतलाम-अजमेर रेलखंड पर बड़ा हादसा टला: रेलवे फाटक के बीच फंसी कार से टकराई ट्रेन, हड़कंप, नशे में मिला गेटमैन

16 Oct 2026

सोलन: कैकेई ने राम के लिए मांगा 14 वर्ष का वनवास, भावुक हुए दर्शक

16 Oct 2026

रामझूला पुल पर मरम्मत कार्य के दौरान श्रमिकों की सुरक्षा पर उठे सवाल

16 Oct 2026

अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली

16 Oct 2026

सिद्धार्थनगर: नवरात्र और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोहरतगढ़ में पुलिस का फ्लैग मार्च

16 Oct 2026

हमीरपुर के डुग्घा कलां में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन शुरू, 572 विद्यार्थी ले रहे भाग

ऊना में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित, बड़े और लघु उद्योगों के बीच कारोबारी संबंध मजबूत करने पर जोर

16 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed