Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Farmers face multiple blows; government agencies are nowhere to be seen, while millers are making direct purchases: Kunal Karn Singh
{"_id":"6ad1c631ff81d0ddac0e6dc6","slug":"video-farmers-face-multiple-blows-government-agencies-are-nowhere-to-be-seen-while-millers-are-making-direct-purchases-kunal-karn-singh-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"किसान पर एक नहीं अनेकों मार, सरकारी एजेंसियां गायब, मिलर कर रहे सीधी खरीद: कुणाल कर्ण सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पर एक नहीं अनेकों मार, सरकारी एजेंसियां गायब, मिलर कर रहे सीधी खरीद: कुणाल कर्ण सिंह
इनेलो नेता कुणाल कर्ण सिंह ने टोहाना एडिशनल अनाज मंडी में सरकारी धान खरीद व्यवस्था को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एसडीएम कार्यालय में सीएम नायब सैनी, कृषि मंत्री श्याम सिंह के नाम ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसान आज मजबूरी के हालात में खड़ा है। अनाज मंडी का दौरा करने पर पता चला कि किसान पर एक नहीं अनेकों मार पड़ रही है।
कुणाल ने कहा कि पूरे प्रदेश में खरीद में मिलीभगत चल रही है। राइस मिल मालिक सीधे अनाज मंडी में जाकर फसल खरीद रहे हैं। वेयर हाउस और हैफेड एजेंसी के अधिकारी गायब हैं। जिस दिन वे मंडी गए, एजेंसियों के अधिकारी साढ़े ग्यारह बजे तक मंडी नहीं पहुंचे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि रात को सरकार इनको सुलाने आती है, कमीशन घर पहुंच जाता है तो सुबह उठकर आने की जरूरत ही क्या है।
उन्होंने कहा कि सरकार 17 प्रतिशत नमी वाली जीरी ही खरीद रही है, जबकि इनेलो की मांग है कि 18 प्रतिशत नमी तक की फसल बिना रोक-टोक खरीदी जाए। इससे अधिक नमी होने पर मंडी में ही 50 एकड़ में अलग व्यवस्था कर फसल सुखाकर नमी कंट्रोल करने का काम सरकार करे।
कुणाल ने 28 क्विंटल प्रति एकड़ की लिमिट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने रोक लगा दी है कि 28 क्विंटल से ज्यादा नहीं खरीदेंगे, जबकि पीआर किस्म की पैदावार इससे कहीं ज्यादा है। हमने एसडीएम से मांग रखी है कि लिमिट 40 क्विंटल प्रति एकड़ की जाए।
उन्होंने कहा कि उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से ये सारे मुद्दे मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री तक पहुंचाने की मांग की है। यदि सरकार ने नहीं सुनी तो 2029 में इनेलो सरकार बनने पर चौधरी अभय सिंह चौटाला पहली कलम से किसान हित में ये सारे फैसले लागू करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।