{"_id":"6ad1f762bce86f62d80166ed","slug":"video-hamirpur-kohli-pakka-bharoh-road-repair-870-crore-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 8.70 करोड़ से संवरेगा कोहली-पक्का भरो मार्ग, नौ किलोमीटर सड़क की टारिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: 8.70 करोड़ से संवरेगा कोहली-पक्का भरो मार्ग, नौ किलोमीटर सड़क की टारिंग शुरू
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:37 PM IST
Link Copied
कोहली से पक्का भरो सड़क पर सफर आसान होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से गड्ढों की समस्या से जूझ रहे इस मार्ग की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने टारिंग का काम शुरू कर दिया है। करीब 8 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से लगभग नौ किलोमीटर लंबी सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।
पहले भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन रही इस सड़क को अब लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके बाद विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया है। सड़क की टारिंग के साथ पानी की निकासी बेहतर बनाने के लिए नालियों का निर्माण भी किया जाएगा।
सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब एक किलोमीटर लंबा फुटपाथ बनाया जाएगा। यह फुटपाथ निर्माणाधीन बस अड्डे से नालटी बाइपास तक बनेगा।
फुटपाथ बनने से पैदल चलने वालों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। वहीं, सड़क के साथ नालियों का निर्माण होने से बारिश के पानी की निकासी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कोहली-पक्का भरो मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। खराब सड़क के चलते दुर्घटनाओं की समस्या भी सामने आती रही है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।
अब टारिंग का काम शुरू होने से लोगों को खस्ताहाल सड़क से राहत मिलने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के एसडीओ संजय कटोच ने कहा कि जल निकासी की व्यवस्था बेहतर होने और फुटपाथ बनने से यातायात पहले की तुलना में सुचारू होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़क उपलब्ध करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।